1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शेफ ने बताई क्रिस्पी कॉर्न चीज रोल की आसान रेसिपी, एक बार बनाएंगे तो बार-बार होगी डिमांड

शेफ ने बताई क्रिस्पी कॉर्न चीज रोल की आसान रेसिपी, एक बार बनाएंगे तो बार-बार होगी डिमांड

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 30, 2026 05:34 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 05:34 pm IST

क्रिस्पी कॉर्न चीज रोल खाने में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है। इवनिंग स्नैक्स के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है, चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी

क्रिस्पी कॉर्न चीज रोल रेसिपी- India TV Hindi
क्रिस्पी कॉर्न चीज रोल रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @COOKING WITH CHEF ASHOK

कॉर्न मसाला चाट की रेसिपी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी कॉर्न का रोल खाया है? यह स्वाद में बेहद क्रंची और टेस्टी लगता है। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। शेफ भरत वाधवा ने अपने फ़ूड यू ट्यूब पेज BharatzKitchen पर क्रिस्पी कॉर्न चीज रोल की बेहद शानदार रेसिपी शेयर की है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं

चीज़ कॉर्न रोल बनाने के लिए सामग्री

आटे के लिए सामग्री: 1 कप आटा, आधा छोटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच तेल, आधा कप गुनगुना पानी

स्टफिंग के लिए सामग्री: 1 प्याज़, आधा शिमला मिर्च, 6 हरी मिर्च, 1 भुट्टा उबला हुआ, आधा कप पोहा, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच ओरिगैनो सीज़निंग, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 5 चीज़ क्यूब्स, आधा छोटा चम्मच नमक, आटे का घोल, 2 बड़े चम्मच आटा, गर्म पानी

कैसे बनाएं चीज़ कॉर्न रोल?

  • पहला स्टेप: चीज़ कॉर्न रोल बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के लिए 1 कप आटा में आधा छोटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच तेल डालें और फिर उसे गुनगुने पानी से गूंथ लें। अब, उसे कॉटन के कपड़े से ढककर रख दें। उसके बाद गैस ऑन कर एक भगोने में पानी डालकर भुट्टा उबाल दें। जब भुट्टा उबल जाए तो उसके दाने चाकू की मदद से निकाल लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब स्टफिंग के लिए बारीक कटा प्याज़, बारीक कटा शिमला मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, उबला हुआ भुट्टा, काली मिर्च पाउडर, ओरिगैनो सीज़निंग, चिली फ्लेक्स, चीज़ क्यूब्स, नमक, को डालकर आपस में मिलाएं। आप इसमें थोड़ा पानी में भिगोया और मैश किया हुआ पोहा भी मिलाएं। पोहा स्टफिंग में नमी नहीं आने देगा। 

  • तीसरा स्टेप: अब आटे की एक लोई लें और बेल लें फिर उसपर घी लगाएं, दूसरा लोई लें उसे भी बेलें। अब दूसरी चपाती को घी वाली चपाती पर रखें और एक बड़ी साइज़ की पतली रोटी बना लें। इस तरह सब रोटियां तैयार करें और उन्हें तवे पर रखकर हल्का सेंकें। ध्यान रखें पूरी तरह पकाना नहीं है। जब रोटियां तैयार हो जाएं तो उन्हें अलग अलग कर दें। 

  • चौथा स्टेप: अब हर चपाती पर स्टफिंग डालें और उसे रोल करें। चिपकने के लिए आप आटे के घोल का इस्तेमाल करें। जब रोल बन जाये तो उसे कड़ाही में अच्छी तरह तल लें। 

  • पांचवां स्टेप: आपकी चीज़ कॉर्न रोल बनकर तैयार है। इसे सॉस या चटनी के साथ परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल