1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Chitra Navratri 2023: नारियल पानी से लेकर बेल जूस तक, नवरात्रि में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये 4 ड्रिंक्स

Chitra Navratri 2023: नारियल पानी से लेकर बेल जूस तक, नवरात्रि में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये 4 ड्रिंक्स

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 21, 2023 11:33 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 11:33 am IST

Chaitra Navratri 2023: कल से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रही है। ऐसे में बदलते मौसम से बीच आप बीमार न पड़ जाएं इसके लिए ये ड्रिंक्स आपके काम आ सकते हैं।

healthy drinks - India TV Hindi
healthy drinks Image Source : FREEPIK

Chaitra navratri 2023: मौसम बदल रहा है। कभी धूप और गर्मी पड़ रही है तो, कभी बारिश। इसी बीच कल से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रही है। इस दौरान लोग सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। पर ध्यान देने वाली बात ये है कि लंबे समय तक फास्ट करने की वजह से आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कुछ जूस और ड्रिंक्स आपको इस व्रत के दौरान शरीर में हाइड्रेशन बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं। 

व्रत में पिएं ये 4 ड्रिंक्स-Healthy drinks for fasting in hindi

1. नारियल पानी पिएं-Coconut water

व्रत में नारियल पानी पीना आपको डिहाड्रेशन से बचाव में मदद कर सकता है। ये इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर है जो कि शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके अलावा नारियल पानी में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर को दोबारा से हाइड्रेट करने में मदद कर सकते हैं। 

coconut_water
Image Source : FREEPIKcoconut_water

चिया सीड्स से बनाएं ये स्क्रब, डेड सेल्स को साफ करने के साथ स्किन में लाएगा निखार

2. बेल का जूस पिएं-Bel juice

बेल का जूस या बेल का शरबत, व्रत के दौरान पीना शरीर को एनर्जी देने वाला हो सकता है। ये जूस आपके पाचन क्रिया को ठंडा रखता है, पेट को ठंडा रखता है और गर्मी में शरीर का पीएच बैलेंस रखता है। साथ ही ये व्रत के दौरान कब्ज की समस्या से भी बचाव में मददगार है। 

3. गुलकंद का शरबत पिएं-Gulkand Sharbat

गुलकंद का शरबत व्रत के दौरान पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। गुलकंद पेट को ठंडा रखता है और पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है। इसके अलावा गुलकंद का शरबत शरीर को डिटॉक्स करने के साथ इसके काम काज को तेज करता है। 

शुगर के मरीज खाएं इस रंग का सेब, जानें लाल वाले की तुलना सेहत के लिए कैसे है ये ज्यादा फायदेमंद

4. अंगूर जूस पिएं-Grapes Juice

अंगूर जूस पीना, पेट के पीएच को बैलेंस करने के साथ डाइजेस्टिव एंजाइम्य को बढ़ावा देने में मददगार है। साथ ही ये व्रत के दौरान आपको एनर्जी देने और कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। तो, व्रत में पानी की कमी से बचने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल