1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Food Tips: पोहा है काफी फायदेमंद, आयरन-फाइबर जैसे पोषक तत्वों के साथ मिलेंगे कई फायदे

Food Tips: पोहा है काफी फायदेमंद, आयरन-फाइबर जैसे पोषक तत्वों के साथ मिलेंगे कई फायदे

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 06, 2022 03:11 pm IST,  Updated : Oct 06, 2022 03:14 pm IST

Food Tips: पोहा में काफी आयरन पाया जाता है। जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें डॉक्टर पोहा खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा अधिक रहता है। पोहा इस खतरे को कम करता है।

POHA, FOODS- India TV Hindi
पोहा खाने के फायदे Image Source : IMAGE SOURCE: FREEPIK

Highlights

  • पोहा में 70% स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट और 30% वसा होता है।
  • पोहा की एक कटोरी में लगभग 250 कैलोरी होती है।
  • पोहा में काफी आयरन पाया जाता है।

Health News: पोहा का नाम आज भी बेहतरीन नाश्ते में शुमार है। यूं तो पोहा मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खाया जाता है लेकिन पसंदीदा नाश्ते के रूप में इसे अन्य राज्यों के लोग भी पसंद करते हैं। पोहा काफी फायदेमंद नाश्ता होता है। एक तो इसे बनाना बेहद ही आसान है, दूसरा पोहा खाने पर देर तक भूख लगती है। पोहा खाने से एनर्जी तो आती है साथ ही इसे खाने पर पेट भारी सा भी नहीं लगता है। इसमें आयरन और कार्ब्स से भरपूर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम भी होते हैं। तो आइए यहां जानते हैं पोहा में मौजूद गुण के बारे में साथ ही जानेंगे कि इसे खाने पर क्या फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें: High Blood Pressure Remedies: हाई ब्लड प्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद है धनिया का पानी, ऐसे करें सेवन

एनीमिया के खतरे को करता है कम

पोहा में काफी आयरन पाया जाता है। जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें डॉक्टर पोहा खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा अधिक रहता है।  इसके साथ ही पोहा में नींबू का रस डालने से यह आयरन के उचित अवशोषण के लिए आवश्यक विटामिन सी  प्रदान करता है।

हेल्दी नाश्ता है पोहा

पोहा में 70% स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट और 30% वसा होता है। इसे खाने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। यही वजह है पोहा को सबसे हेल्दी और आसान नाश्ता बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: Raisins health benefits: खाली पेट रोजाना करें किशमिश का सेवन, गैस-एसिडिटी जैसी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

वजन कम करने के लिए खाएं पोहा

पोहा की एक कटोरी में लगभग 250 कैलोरी होती है। इसलिए पोहा खाना वजन कंट्रोल करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। वहीं अगर आपने पोहा में मूंगफली डाल दी है तो  इससे कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। तो आप वजन कम करना चाहते हैं तो पोहा खाएं लेकिन बिना मूंगफली डाले।

इसे भी पढ़ें: Weight Gain Tips: सब कुछ करने के बाद भी नहीं बढ़ रहा है वजन? इस तरीके से करें दलिया और चने का सेवन और देखें कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल