1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हरियाली तीज पर बनाए जाते हैं ये खास पकवान, भगवान शंकर और माता पार्वती को इन चीजों से लगाएं भोग

हरियाली तीज पर बनाए जाते हैं ये खास पकवान, भगवान शंकर और माता पार्वती को इन चीजों से लगाएं भोग

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 06, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 02:11 pm IST

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं। सोलह श्रंगार करती हैं। हाथों में हरी चूड़ियां पहनकर पिया के नाम की मेंहदी लगवाती हैं। इस दिन घर में एक से एक स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। जानिए हरियाली तीज पर क्या बनाया और खाया जाता है?

हरियाली तीज पर बनने वाले पकवान- India TV Hindi
हरियाली तीज पर बनने वाले पकवान Image Source : SOCIAL

हरियाली तीज के त्योहार की धूम राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा होती है। हरियाली तीज के दिन कलाइयों पर हरी-हरी मेहंदी लगवाई जाती है। हरी चूड़ियां पहनकर महिलाएं खूब सजती संवरती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं झूला झूलती हैं और सावन के मल्हार गाती हैं। पारंपरिक तरीके से इस त्योहार को मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन विवाहिता महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन और परिवार के सुख समृद्धि के लिए पूजा करती हैं। इस दिन भगवान गणेश, शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरियाली तीज पर खास पकवान बनाए जाते हैं जिससे भगवान को भोग लगाया जाता है और खुद भी खाते हैं। जानिए हरियाली तीज के त्योहार पर क्या बनाते हैं और क्या खाते हैं?

हरियाली तीज पर क्या पकवान बनाए जाते हैं?

घेवर- सावन के महीने में घेवर का सीजन होता है। मिठाई की दुकानों में आपको स्वादिष्ट घेवर सजे हुए दिख जाएंगे। हरियाली तीज के दिन लोग खाने के लिए घेवर खरीदकर लाते हैं। आप अपने आस-पास के लोगों को घेवर खिलाते हैं और उनके घर भी भेजते हैं। आप चाहें तो घेवर घर में भी बना सकते हैं।

खीर- हरियाली तीज पर खासतौरस से सेवई की खीर बनाई जाती है। आप चाहें तो चावल की खीर भी बनाकर खा सकते हैं। लेकिन सावन में कुछ लोग चावल की खीर नहीं खाते हैं तो आप सेवई बनाकर खाएं। खीर आपके खाने में स्वीट का काम करेगी और इससे आप शंकर पार्वती का भोग भी लगा सकते हैं।

अनरसा- कुछ लोग हरियाली तीज के दिन अनरसा जिसे हिस्से भी कहते हैं वो बनाते हैं। ये एक डीप-फ्राइड स्नैक रेसिपी है। जिसे लोग तीज त्योहारों पर बनाकर खाते हैं। अनरसा चावल को भिगोकर बनाया जाता है। मिठास के लिए इसमें दूध और चीनी का इस्तेमाल करते हैं। 

पूरी-कचौड़ी- हमारे देश में आज भी कोई त्योहार का मतलब होता है पूरी-कचौड़ी। जब भी कोई व्रत हो या कुछ स्पेशल हो घर में पक्का खाना जरूर बनता है। हरियाली तीज के दिन लोग आलू की कचौड़ी और पूरी बनाकर जरूर खाते हैं। 

पुआ- पकवानों में पुआ भी जरूर शामिल किया जाता है। आप सूजी या मैदा से मालपुआ बना सकते हैं। गुड़ के पुए भी बनाकर खा सकते हैं। कुछ लोग इस दिन गुलगुले भी बनाकर खा लेते हैं। यानि खीर, पूरी, सब्जी, कचौड़ी और पुए बनाकर आप हरियाली तीज के त्योहार को इंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल