1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मारवाड़ की 'आमचूर लहसुन चटनी' को मुंह में रखते ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद, ऐसे बनाएंगे तो महीनों तक नहीं होगी खराब

मारवाड़ की 'आमचूर लहसुन चटनी' को मुंह में रखते ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद, ऐसे बनाएंगे तो महीनों तक नहीं होगी खराब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 06, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 05:16 pm IST

भारत के अलग-अलग राज्यों में कई अलग वैरायटी की चटनियां बनती हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं लहसुन की लाल चटनी की रेसिपी, जिसे आप बनाकर अपने फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

लहसुन की चटनी- India TV Hindi
लहसुन की चटनी Image Source : FREEPIK/YOUTUBE

चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो अच्छी तरह से बन जाए तो दाल और सब्जी के स्वाद को मात दे देती है। ऐसे में आज, हम आपके लिए मारवाड़ की स्पेशल चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं। आमचूर लहसुन की चटनी राजस्थानी में बेहद पॉपुलर है। इस चटनी के बिना यहां का खाना अधूरा माना जाता है। बाजरे की रोटी से दाल बाटी चूरमा के साथ भी इस लहसुन की चटनी (Amchuri Lahsun Chutney )को खाया जाता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मारवाड़ की ख़ास लहसुन की चटनी?

राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री (Garlic Chutney Recipe)

लहसुन – 5 लहसुन , मथानिया लाल मिर्च 10 से 12, सरसों का तेल, एक चम्मच जीरा, आमचूर मसाला एक चम्मच, नमक- स्वादानुसार

राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मारवाड़ की यह मशहूर लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 5 लहसुन के गांठ को लें। इन्हें छीलें बिना गैस की फ्लेम पर भुनने के लिए रख दें। ध्यान रखें गैस की आँच स्लो होनी चाहिए। धीमी आंच पर पाँचों लहसुन को अच्छी तरह से भून लें 

  • दूसरा स्टेप: जब लहसुन भून जाए तब उसे उतार लें। अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें 10 से 12 मथानिया लाल मिर्च डालें और उन्हें भी अच्छी तरह से रोस्ट करें। 

  • तीसरा स्टेप: अब पाँचों लहसुन के गांठ से छिलके उतार दें और लहुसन को कॉटन के कपड़े से पोछ दें ताकि जो जला हुआ काला भाग है वो साफ हो जाए। 

  • चौथा स्टेप: अब मिक्सर जार में भुना हुआ लहसुन, लाल मिर्च के साथ 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल डालें और बारीक पीस लें। 

  • पांचवा स्टेप: अच्छे स्वाद के लिए आप मिक्सर की जगह सील बट्टे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सील बट्टे में पिसते समय हाथ में पॉलीथिन वाला गब्स पहनें ताकि जलन न हो। पीसने के बाद सरसो का तेल मिलाएं।

  • छटवां स्टेप: अब, कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें लहुसन का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से चलाएं। 2 मिनट बाद उसमें आमचूर मसाला और नमक- स्वादानुसार मिलाएं।

  • सातवां स्टेप: 5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब इस चटनी को आप एयर टाइट कंटेनर में डालकर बंद कर दें। आपकी मारवाड़ की चटपटी लहसुन की चटनी बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल