घर में जब भी कोई गेस्ट आए या फिर कोई पार्टी हो या नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन हो तो लोगों के दिमाग में टिक्की चाट, भल्ले पापड़ी और गोलगप्पे का ख्याल आता है। लेकिन इन सभी डिशेज का स्वाद तभी तक याद आता है जब तक आपने दही कबाब ट्राय नहीं किया। दही कबाब एक बेहद लोकप्रिय भारतीय स्टार्टर है, जो अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया। बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से इतने सॉफ्ट कि मुंह में जाते ही घुल जाएं, दही कबाब वाकई में लाजवाब होते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे ट्राय करना चाहे। यहां हम आपके लिए दही कबाब की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें दही कबाब की रेसिपी।
सामग्री
- ½ बड़ा चम्मच घी
- ½ कप काजू
- ⅓ कप तली हुई प्याज
- 1 छोटा चम्मच सौंफ (कुटी हुई)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- ¼ कप हरी धनिया पत्ती (कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच गाढ़ा छना हुआ दही
- गाढ़ा छना हुआ दही
- नमक
- कुटी हुई काली मिर्च
- ब्रेड क्रम्ब्स
- घिसा हुआ जायफल
- कुटा हुआ पोहा
- शैलो फ्राई करने के लिए जरूरत के अनुसार तेल
बनाने का तरीका
- दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके काजू को फ्राई कर लें। इसके बाद इसे प्लेट में निकालकर बारीक काट लें।
- अब एक बाउल लें और इसमें तली हुई प्याज, कुटी सौंफ, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें दही मिलाकर स्टफिंग को अलग रख दें।
- इसके बाद इसमें एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स और कुटा हुआ पोहा लें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब एक बर्तन में दही, नमक, काली मिर्च पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स, घिसा हुआ जायफल और भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसके बाद दही वाले मिक्चर को अपनी हथेली पर फैलाएं और बीच में एक छोटी सी छेद करके इसमें काजू वाली स्टफिंग भरें। अब इसे चारों तरफ से बंद करें और गोल आकार दे दें।
- अब इसे ब्रेड क्रम्ब्स और पोहे वाले मिक्चर में लपेटे और फिर इसे ब्राउन एंड क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। फिर इसे चटनी के साथ सर्व करें।