1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में इस एक चीज़ को खाने से इम्यूनिटी होगी मजबूत, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

सर्दियों में इस एक चीज़ को खाने से इम्यूनिटी होगी मजबूत, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 21, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 06:37 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अपना पैर पसार चुकी है। ऐसे में इस मसौम में सर्दी- खांसी और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। लेकिन इस एक चीज़ का सेवन कर आप इन बीमारियों से बच सकते हैं।

Health benefits of sweet potato - India TV Hindi
Health benefits of sweet potato Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम का इंतज़ार हर किसी को होता है। इस मौसम में गर्मागर्म खाने का मज़ा ही कुछ और है। लेकिन इस सीज़न में सर्दी खांसी के साथ मौसमी बीमारियों का डर भी लगा रहता है। ऐसे में कई बार लोग खाने को लेकर अपना मन मार लेते हैं। लेकिन अगर हम ये कहें कि एक चीज़ है जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है और इसे खाने से आपके आसपास कोई बीमारी भी नहीं फटेकगी। जी, हां हम बात कर रहे हैं सर्दियों में पाए जानेवाले फल शकरकंद की। शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो एक ऐसा फूड है जिसमें पोषक तत्वों की भरमार है। इसे कॉर्बोहाइड्रेट, फाइबर और फैट फ्री कैलरी का पावरहाउस भी कहा जाता है।  इसलिए, आलू की जगह शकरकंद खाना एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको बताएंगे कि शकरकंद को डाइट में शामिल करने से आपको क्या क्या फायदे होंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर है शकरकंद

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर की मात्रा एक बोल ओटमील से भी ज्यादा होती है जिससे की आपका पेट भी भर जाता है और आपका वेट कंट्रोल में रहता है। ठंड के मौसम में बहुत से लोग सब्जियों की जगह शकरकंद इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसे बनाने में कम समय लगता है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है।

इम्यून को बनाए मजबूत

शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में सर्दियों में शकरकंद का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। इसके सेवन से आप कई तरह की मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कपड़ों पर लगा ज़िद्दी से ज़िद्दी दाग हो जाएगा साफ, बस आज़माएं ये नुस्खें

डाइजेशन करे बेहतर

फाइबर से भरपूर यह शकरकंद का सेवन करने से आपका डाइजेशन दुरुस्त हो जाएगा। अगर आपका खाना नहीं पांच रहा है तो आप अपने डाइट में इस फल को ज़रूर शामिल करें।

आसानी से घटाए वजन

सर्दियों में लोगों को एक्सरसाइज़ करने में बहुत ज़्यादा आलस आता है। ऐसे में लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है और लोग मोठे हो जाते हैं। आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आप आपने खाने में शकरकंद को शामिल करें। फाइबर से भरपूर यह फल खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से बचे रहेंगे।

ग्रीन टी से सौ गुना फायदेमंद है ये जापानी चाय, पीते ही मोटापा होगा छू-मंतर, इम्यूनिटी हो जाती है फौलादी

बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है शकरकंद

शकरकंद में मौजूद ग्लाइमेक्स इंडेक्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज रखता है। जो लोग एक हेल्दी डायट प्लान कर रहे हों उन्हें इसका सेवन ज़रूर केना चाहिए। शकरकंद शरीर को हाइड्रेटेड रखता है क्योकिं इसमें पानी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

कैसे करें सेवन?

शकरकंद को आप उबालकर, स्टीम कर या बेक करके भी खा सकते हैं। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और आप शकरकंद की चाट बनाकर भी इसे खा सकते हैं। सर्दियों में इसे सूप के तौर पर भी लिया जा सकता है। आप चाहे तो इसी रोइ बनाकर भी खा सकते हैं। 

एंजायटी और डिप्रेशन के चक्रव्यूह से बाहर निकालेंगे ये योगसन, होंगे टेंशन फ्री, मिनटों में दूर होगा तनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल