1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. राजस्थानी स्टाइल में बना लें खट्टे मीठे कांजी वड़े, होली का मजा हो जाएगा दोगुना, मांग मांग कर खाएंगे मेहमान, नोट करें विधि

राजस्थानी स्टाइल में बना लें खट्टे मीठे कांजी वड़े, होली का मजा हो जाएगा दोगुना, मांग मांग कर खाएंगे मेहमान, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 24, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 11:45 pm IST

How To Make Kanji Vada Recipe: चलिए आज हम आपको बताएँगे कि राजस्थान में खट्टे-मीठे कांजी वड़े कैसे बनाया जाता है। आप होली वीकेंड पर इसे तैयार कर सकते हैं

खट्टे मीठे कांजी वड़े- India TV Hindi
खट्टे मीठे कांजी वड़े Image Source : YOUTUBE - @KABITA'S KITCHEN

कांजी वड़ा एक राजस्थानी ड्रिंक है। मारवाड़ में होली की गुजिया के बाद दूसरे नंबर पर कोई पकवान होली के त्यौहार पर अनिवार्य है तो वह है कांजी वड़ा। इस चटाकेदार पकवान को बनाना बेहद आसान है। कांजी वड़े की सबसे बड़ी खासियत है इसका खट्टा मीठा पानी और इसमें वड़े जो आपके मुंह रुई के फाहे की तरह घुल जाते हैं। कांजी वड़ा को बनाने के लिए लोग अपनी पसंद के हिसाब से इसमें कई सामग्रियां ऐड ऑन करते हैं। लेकिन हम आपको बताएँगे कि राजस्थान में इसे कैसे बनाया जाता है। आप होली के इस वीकेंड पर इसे तैयार कर सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कांजी वड़ा बनाने की विधि।

कांजी वड़ा बनाने के लिए सामग्री:

  • कांजी के लिए सामग्री: पानी, हल्दी, हींग, पीली सरसों, काली सरसों, नमक, सरसों तेल और लाल मिर्च

  • वड़ा बनाने की सामग्री: मूंग, दाल,नमक,तेल, मिर्च, अदरक, लहसुन

कांजी वड़ा बनाने की विधि:

  • कांजी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें। जब पानी ऊब जाये तो उसे ठंडा करने के लिए अलग रख दें।

  • जब पानी ठंडा हो जाए तब इसमें एक एक करके हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली-पीली सरसों और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।

  • अब आप इस पानी को मिट्टी के बर्तन में ट्रांसफर कर दें। (अगर मिटटी का बर्तन नहीं है तो आप इसे एक गिलास के जार में ट्रांसफर करें)

  • अब आप मिट्टी के बर्तन का मुँह एक साफ कपड़े से ढक दें। अब इस पानी को 4-5 दिन के लिए धूप में फर्मेंट करने के लिए रखें। फर्मेंटेशन के बाद कांजी का स्वाद हल्का खट्टा हो जाता है।

  • कांजी का वड़ा तैयार करने के लिए मूंग की दाल को रात में भिगोकर रख दें। सुबह इस दाल को अब पानी से निकालकर इन्हें ग्राइंडर में नमक, मिर्च और अदरक के साथ दरदरा ग्राइंड कर लें

  • अब इस बैटर को एक बाउल में निकालें और अच्छी तरह से फेंटे ताकि यह फ्लफी हो जाए। अब गैस ऑन कर कड़ाही रखे और उसमें तेल गर्म करें और इसमें छोटे छोटे वड़े बनाकर डालें।

  • वड़े को सुनहरा होने तक अच्छी तरह से तल लें और जब ये तैयार हो जाएं तो इन्हें निकालकर अलग रख लें।

  • अब अगले स्टेप में एक बड़े बाउल में गुनगुना पानी में हींग डालकर उसे मिक्स करें और ये तैयार वड़े इस पानी में डालें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।

  • 10 मिनट के बाद वड़े निकालकर इन्हें कांजी वाले जार में डालें। चटपटा कांजी वड़ा सर्विंग के लिए तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल