1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. संडे को बनाए खास, ब्रेकफास्ट में बनाएं आलू पालक पराठा, फटाफट नोट करें रेसिपी

संडे को बनाए खास, ब्रेकफास्ट में बनाएं आलू पालक पराठा, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 09, 2025 07:00 am IST,  Updated : Nov 09, 2025 07:00 am IST

Aloo Palak Paratha: संडे के दिन घर पर सभी लोग रहते हैं। ऐसे में फैमिली की डिमांड कुछ टेस्टी खाने की रहती है। ऐसे में अगर आप टेस्ट के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहती हैं तो फटाफट आलू पालक का पराठा बना सकती हैं। यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

Aloo Palak Paratha Recipe- India TV Hindi
Aloo Palak Paratha Recipe Image Source : FREEPIK

संडे हफ्ते के सबसे खास दिनों में से होता है। इस दिन घर पर सभी लोग रहते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हैं। इसकी शुरुआत सुबह के नाश्ते के साथ ही हो जाती है। संडे को ज्यादातर घरों में पराठे की डिमांड रहती है। ऐसे में लगभग हर घर में आलू, पनीर, प्याज के पराठे बनते ही हैं। अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो आलू पालक के पराठे बना सकती हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। इसलिए बिना देरी के यहां से झटपट नोट कर लें आलू पालक पराठे की आसान सी रेसिपी।

आलू पालक पराठा बनाने के लिए सामाग्री

  • आटा- 2 कप
  • बारीक कटा पालक- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • आलू- 2-3
  • हरी मिर्च- 1-2
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

आलू पालक पराठा बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले एक बर्तने में आटा लें। फिर इसमें थोड़ा नमक और घी डालें। अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2- अब एक दूसरे बर्तन में उबले हुए आलू को मैश करें। फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें। फिर इसमें बारीक कटा पालक डालें और अच्छे से मिक्स कर ले। आप चाहें तो आजवाइन भी डाल सकते हैं।

स्टेप 3- इसके बाद आटे की छोटी छोटी लोई बनाएं और बेल लें। फिर इसमें तैयार आलू पालक की स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेलें ताकि ये फटे नहीं।

स्टेप 4- फिर तवे को गर्म करें और पराठे को इस पर डालें। इसके बाद दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सेकें। पराठा जब अच्छे से पक जाए तो इसे रायते के साथ सर्व करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल