1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं बाजरा के आटे से बने आलू के पराठे, कोई भी आसानी से बना सकता है, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में खाएं बाजरा के आटे से बने आलू के पराठे, कोई भी आसानी से बना सकता है, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 07, 2026 08:10 am IST,  Updated : Jan 07, 2026 08:10 am IST

Bajra Aloo Paratha Recipe: नाश्ते में पराठा खाना पसंद है तो आप बाजरा के आटे से बने हेल्दी पराठे खा सकते हैं। बाजरा के पराठे में आलू मिक्स करके बनाया जाता है। इसे बनाने भी आसान है। फटाफट नोट कर लें बाजरा के आटे के पराठे की रेसिपी।

बाजरा पराठा रेसिपी- India TV Hindi
बाजरा पराठा रेसिपी Image Source : INDIA TV

ठंड आते ही डाइट में बाजरा जरूर शामिल कर लें, क्योंकि ये आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है। एक वक्त था जब बाजरा गरीबों का खाना माना जाता था, लेकिन अब बड़े बड़े सेलेब्स भी बाजरा का सेवन कर रहे हैं। बाजरा को इंग्लिश में पर्ल मिलेट्स कहते हैं। बाजरा से कई तरह की डिश बनाई जाती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग बाजरा की रोटी खाना पसंद करते हैं। हालांकि बाजरा की रोटी बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। बाजरा की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है। ऐसे में आप बाजरा के आटे से पराठे बनाकर खा सकते हैं। बाजरा के आटे में आलू मिलाने से पराठे कहीं ज्यादा टेस्टी और आसानी से बन जाते हैं। नाश्ते में बाजरा के पराठे हेल्दी ऑप्शन है। फटाफट नोट कर लें बाजरा के पराठे बनाने की रेसिपी।

बाजरा के आटे के पराठे की रेसिपी (Bajra Ke Parathe Recipe)

पहला स्टेप- सबसे पहले आलू उबाल लें और उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। आलू को बाजरा के आटे में मिक्स कर लें। अगर आप 1 कप बाजरा का आटा ले रहे हैं तो 1 मीडियम साइज का आलू इसमें मिला सकते हैं। अब आटे में नमक, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च डालें। अब गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब रोटी से थोड़ी मोटी लोई लें और गेहूं का आटा या बाजरा का सूखा आटा लगाते हुए गोल पराठा बेल लें। और तवे पर डालकर दोनों तरफ से पलटते हुए सेंक लें। ध्यान रखें बाजरा के पराठे बिना परत के ही बनाए जाते हैं। तवे पर पराठे जब दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिंक जाएं तो गैस की फ्लेम लो कर दें।  

तैयार है बाजरा के आटे वाला आलू का पराठा। आप इसे दही के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। अगर दही नहीं है तो चाय के साथ या हरी चटनी और अचार के साथ भी बाजरा के आटे का पराठा स्वादिष्ट लगता है। बाजरा का पराठा काफी कुरकुरा बनता है, जिन लोगों को क्रिस्पी पराठे पसंद हैं उन्हें ये पराठा जरूर खाना चाहिए। नाश्ते में बाजरा का पराठा खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहेगा और आप ज्यादा खाने से भी बच जाएंगे। बाजरा वजन घटाने में भी असरदार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल