1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मुश्किल नहीं है हलवाई जैसे बूंदी के लड्डू बनाना, बस जान लें सही रेसिपी

मुश्किल नहीं है हलवाई जैसे बूंदी के लड्डू बनाना, बस जान लें सही रेसिपी

 Published : Jan 17, 2024 12:26 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 12:26 pm IST

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर और 26 जनवरी को लोग बूंदी के लड्डू खाएंगे भी और खिलाएंगे भी। ऐसे में आप इस लड्डू को घर बैठे बना सकते हैं जिसका स्वाद बाहर से खरीदे लड्डू से ज्यादा उम्दा होगा।

 boondi ladoo recipe- India TV Hindi
boondi ladoo recipe Image Source : SOCIAL

बूंदी के लड्डू खाना किसे नहीं पसंद। अब 26 जनवरी भी आ रही है तो ऐसे में बूंदी के लड्डू की डिमांड बाजार में तो बढ़ जाएगी। इसके अलावा 22 जनवरी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी लोग लड्डू बांटेंगे। ऐसे में आप इन दोनों ही मौकों पर घर में ही बूंदी के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर हलवाई जैसे बूंदी के लड्डू कैसे बनाएं। तो, इसे बनाना मुश्किल काम नहीं है। बस आपको कुछ चीजों को फॉलो करना है आप घर बैठे बूंदी के लड्डू को बना सकते हैं।  इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ चाहिए भी नहीं। आपकी रसोई में रखी इन चीजों से ही लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। तो, जानते हैं बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी।

हलवाई जैसे बूंदी के लड्डू कैसे बनाएं-How to make boondi ladoo

बूंदी का लड्डू बनाना बहुत मुश्किल है। आपको सबसे पहले तो

-2 कटोरी बेसन
-3 कटोरी चीनी
-1 कटोरी सूजी ले लें।
-इलायची
-घी ओर तेल
-लड्डू बनाने वाला अंग

how to make boondi ladoo
Image Source : SOCIALhow to make boondi ladoo

मखाना डोसा से करें अपने दिन की शुरुआत, कोलेस्ट्रॉल और शुगर भी करता है कंट्रोल; जानें बनाने की विधि

अब आपको करना ये है कि 2 कटोरी बेसन में 1 कटोरी सूजी और 1 कटोरी चीनी मिला लें। इसमें थोड़ा सा रंग मिला लें और अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद एक कड़ाही चढ़ाएं और इसमें 5 कप पानी डालें। फिर इसमें 2 कटोरी चीनी डालें, इलायची पाउडर और हल्का सा रंग डालकर चाशनी तैयार कर लें। अब आपको करना ये है कि एक दूसरी कड़ाही लें और इसमें घी या तेल डाल लें। अब एक पूड़ी छानने वाली छन्नी लें और इसमें बेसन को डालते हुए गोल-गोल बूंदी तेल में बना लें। अब बूंदी को तलकर बाहर कर लें और इसे चाशनी में डालकर मिलाकर लें। थोड़ा सा हाथ में घी लगाएं और इससे लड्डू बनाएं।

डिनर के बाद मीठा खाने का है मन तो ट्राय करें ये 4 लो-कैलोरी डेजर्ट, जानें बनाने का आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल