1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मखाना डोसा से करें अपने दिन की शुरुआत, कोलेस्ट्रॉल और शुगर भी करता है कंट्रोल; जानें बनाने की विधि

मखाना डोसा से करें अपने दिन की शुरुआत, कोलेस्ट्रॉल और शुगर भी करता है कंट्रोल; जानें बनाने की विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 17, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 17, 2024 06:00 am IST

आप भी अगर पौष्टिकता से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं तो मखाना डोसा बना सकते हैं।आइए जानते हैं मखाना डोसा बनाने का तरीका।

Makhana Dosa- India TV Hindi
Makhana Dosa Image Source : SOCIAL

आपने चावल और दाल का डोसा तो खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी मखाने का डोसा खाया है? आज हम आपके लिए मखाने की एक सिंपल डोसा रेसिपी लेकर आए हैं।इसे आप मखाना, सूजी, पोहा, दही, के साथ तैयार कर सकते हैं। दरअसल, सुबह के ब्रेकफास्ट को लेकर लोग बहुत ज़्यादा असमंजस में होते हैं की क्या बनाएं? ऐसे में आप अपने शरीर को सेहतमंद रखने के लिए मखाने का यह हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं।दिन की शुरुआत अगर हेल्दी ब्रेकफास्ट से हो तो बीमारियां आपके नज़दीक भी नहीं आएंगी। साथ ही मखाना एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड है और ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ ही दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक है।इसे रेसिपी को बनाना काफी आसान है।आप भी अगर पौष्टिकता से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं तो मखाना डोसा बना सकते हैं।आइए जानते हैं मखाना डोसा बनाने का तरीका।

मखाना डोसा बनाने के लिए सामग्री

  1. 1 कप मखाना
  2. 2/3 कप सूजी
  3. 1/2 कप पोहा
  4. नमक – स्वादानुसार
  5. 1 कप पानी
  6. 3 बड़े चम्मच दही
  7. तेल – जरुरत के अनुसार

मखाना डोसा बनाने की विधि

मखाना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मखाने लें और उन्हें पानी में भिगोकर 15-20 मिनट के लिए रख दें।तय समय के बाद मखाने पानी से निकालें। अब उसमें  भिगोया हुआ 1/2 कप पोहा और 2/3 कप सूजी मिलाएं। अब इन सभी सामग्रियों को मिक्सर जार में डाल दें।इसमें ऊपर से हरी मिर्च, 3 बड़े चम्मच दही, हरा धनिया, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा सा पानी डाल दें।इसके बाद इस मिश्रण को ब्लेंड कर घोल तैयार कर लें।अब इस घोल को एक बर्तन में डाल दें और उसमें आधा चम्मच घी और बेकिंग सोडा डालकर 1 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें।इसके बाद घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।इस बीच मखाने के घोल को एक बार फिर से फेंटे। तवा गर्म होने के कटोरी से मखाना घोल को पैन पर डालें और फिर डोसे जैसा फैलाएं और सेकें।इसे तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।इसके बाद इसे फोल्ड कर एक प्लेट में निकाल लें।इसी तरह पूरे घोल के डोसे तैयार कर लें।आपका मखाना डोसा तैयार हो चुका है।इसे आप टमाटर की चटनी के साथ खाएं। 

जीभ पर जम गई है सफेद काई तो इन आसान तरीकों से करें अपने मुंह की सफाई

भूल जाएंगे मैदे और तंदूर वाले कुलचे का स्वाद जब खाएंगे गेहूं से बना पनीर कुलचा, जानें बनाने की आसान विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल