1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर के बाद मीठा खाने का है मन तो ट्राय करें ये 4 लो-कैलोरी डेजर्ट, जानें बनाने का आसान तरीका

डिनर के बाद मीठा खाने का है मन तो ट्राय करें ये 4 लो-कैलोरी डेजर्ट, जानें बनाने का आसान तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 16, 2024 11:12 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 11:12 pm IST

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन अपनी सेहत का भी ध्यान रखा चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे डेजर्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बेफ्रिक होकर खा सकते हैं।

sweets after dinner - India TV Hindi
sweets after dinner Image Source : SOCIAL

अगर आपको भी रात में खाना खाने के बाद  मीठा खाने का मन करता है लेकिन आपकी सेहत और फिटनेस हमेशा इसके आड़े आती है? अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए आप अगर मीठे को लेकर असमंजस की स्थित में रहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल, ज्यादा मीठे से कैलोरी ज्यादा हो सकती है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। रात के समय मीठी चीज़ों को खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए आप मीठा खाना अवॉयड करते हैं तो तो हम आपको कुछ ऐसे लो कैलोरी डेजर्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिन्हें आप रात के समय भी बेफ्रिक होकर खा सकते हैं।

ये हैं 4 लो कैलोरी डिज़र्ट रेसिपी

  1. फ्रूट सलाद: रात के डेज़र्ट के लिए फ्रूट सलाद भी एक बेहतरीन विकल्प है। घर में जो भी फ्रूट्स रखे हैं उन्हें छोटा छोटा काटें। अब इसमें हल्का चाट मसाला मिलाएं। को तैयार हो गया आपका लो-कैलोरी फ्रूट सलाद। 
  2. गाजर का हलवा: इस लिस्ट में गाजर हलवा का नाम देखकर चौंक मत जाना। आप अपने फेवरेट गाजर के हलवे को लो-शुगर में भी बना सकते हैं। गाजर को घिसने के बाद उसे बिना घी के भूनें। अब इसमें दूध मिलाकर उसी में पकायें। जब गाजर पक जाए और हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें शक्कर की बजाय शहद डालें। आपका गाजर का हलवा तैयार है।
  3. चिआ स्मूदी: लौ कैलोरी चिआ स्मूदी का स्वाद लाजवाब होने के साथ इसे बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है1 कप ब्लूबेरी, 1 कप दूध, 2 बड़े चम्मच चिया के बीज में शहद डालकर सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। महज 5 मिनट में आपका चिआ स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगा। 
  4. लौकी का हलवा: लौकी का हलवा लौकी की सब्जी की तरह नहीं लगती। इसका स्वाद अगर एक बार आपकी जुबान पर चढ़ गया तो आप इसे बार बार बनाएंगे। साथ ही यह लो-कैलोरी स्वीट डिश भी है। लौकी को कद्दूकस कर थोड़े से घी के साथ इसे कढ़ाई में भून लें। अब इसमें शहद डालें और दूध डालकर लौकी को पका लें। सर्व करने से पहले ड्राई फूड ऐड करें।

भूल जाएंगे मैदे और तंदूर वाले कुलचे का स्वाद जब खाएंगे गेहूं से बना पनीर कुलचा, जानें बनाने की आसान विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल