1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो मिलेगा वही देसी स्वाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो मिलेगा वही देसी स्वाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 29, 2026 07:30 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 07:30 pm IST

ढाबा स्टाइल दाल मखनी का असली राज उसके धीमी आंच पर पकने और धुंआर में है। ढाबों में इसे रात भर तंदूर की धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसमें वह खास मलाईदार बनावट आती है। आप घर पर ढाबा स्टाइल दाल मखनी आसानी से बना सकते हैं। यहां से दाल मखनी की आसान सी रेसिपी नोट करें।

ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं?- India TV Hindi
ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

जब भी नॉर्थ इंडिया के जायकेदार खानों की बात होती है तो उसमें दाल मखनी का जिक्र होता ही है। पंजाब से निकली यह दाल आज पूरी दुनिया में मशहूर है। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान होता है।  इसका मखमली टेक्सचर, स्वाद और धीमी आंच पर पकने की खुशबू इसे अलग बनाती है। अगर आप भी घर पर ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाना चाहते हैं तो यहां से आसान सी रेसिपी नोट कर सकते हैं। 

सामग्री

  • साबुत काली उड़द दाल - 1 कप
  • राजमा - ¼ कप (रात भर भीगे हुए)
  • मक्खन - 3-4 बड़े चम्मच
  • ताजी क्रीम या मलाई - ½ कप
  • टमाटर प्यूरी - 3 मध्यम टमाटर
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • मसाले - कश्मीरी लाल मिर्च, कसूरी मेथी, गरम मसाला, नमक

बनाने की विधि

1. दाल उबालें

भीगी हुई दाल और राजमा को कुकर में डालें। इसमें 4-5 कप पानी, थोड़ा नमक और एक टुकड़ा मक्खन डालकर 6-7 सीटी आने तक पकाएं। दाल इतनी गल जानी चाहिए कि हाथ से दबाने पर मैश हो जाए।

2. तड़का तैयार करें
एक भारी तले वाली कढ़ाई में मक्खन गरम करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन निकलने तक भूनें। अब टमाटर प्यूरी और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। इसे तब तक भूनें जब तक मसाला किनारों से मक्खन न छोड़ने लगे।

3. धीमी आंच पर पकाएं 
उबली हुई दाल को तड़के में मिलाएं। अब इसमें थोड़ा गरम पानी डालें और कलछी के पिछले हिस्से से दाल को हल्का-हल्का घोटते रहें। इसे धीमी आंच पर कम से कम 30-40 मिनट तक पकने दें। दाल जितनी ज्यादा कढ़ेगी, स्वाद उतना ही गहरा होगा।

4. फिनिशिंग टच
जब दाल गाढ़ी और मलाईदार हो जाए, तो इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें। अंत में फ्रेश क्रीम और ढेर सारा मक्खन डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल