1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में मेथी का लड्डू खाने से अर्थराइटिस सहित ये भयंकर बीमारियां होंगी फुर्र, जानें इसे बनाने का तरीका

सर्दियों में मेथी का लड्डू खाने से अर्थराइटिस सहित ये भयंकर बीमारियां होंगी फुर्र, जानें इसे बनाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 05, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 03:00 pm IST

रोजाना सुबह मेथी के लड्डू का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से आपको छुटकारा मिल सकता है, साथ ही आपका डायबिटीज भी कंट्रोल में रहेगा। चलिए आपको बताते हैं आप ये लड्डू कैसे बनाएं।

Kaise banaaye methi ke laddu - India TV Hindi
Kaise banaaye methi ke laddu Image Source : SOCIAL

किचन में पाई जानेवाली मेथी गुणों की खान है। सेहत के लिए ये मसाला काफी फायदेमंद है। मेथी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, फैटी एसिड के साथ  एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। अगर आपके जोड़ों में तकलीफ है तो सर्दियों के मौसम में आपको मेथी का सेवन ज़रूर करना चाहिए। साथ ही ये मसाला अर्थराइटिस, डायबिटिज, कोलेस्ट्राल, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों को कंट्रोल करने में कारगर है। इसका स्वाद कड़वा होता है इसलिए इसका सेवन हर कोई नहीं कर पाता है। अगर आपको मेथी के दानों का कड़वापन कम करना चाहते हैं तो इसके लड्डुओं का भी सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह मेथी के लड्डू का सेवन करने से जोड़ों एक दर्द से आपको छुटकारा मिल सकता है, साथ ही आपका डायबिटीज भी कंट्रोल में रहेगा। चलिए आपको बताते हैं आप ये लड्डू कैसे बनाएं।

मेथी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 100 ग्राम मेथी
  • 100 ग्राम गुड 
  • 2 कटोरी घी
  • 1 कटोरी बेसन
  • बारीके कटे हुए थोड़े ड्राई फूड्स 
  • एक चौथाई कटोरी गोंद
  • आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर
  • थोड़ा सा सुरंजान

ऐसे बनाएं मेथी के लड्डू

सबसे पहले गोंद को फ्राई करेंगे। इसके लिए घी डालकर गर्म हो जाने पर इसे फ्राई कर लें। इसके बाद इसे निकाल लेंगे। इसे मिक्सर में डालकर या फिर बेलन की मदद से दरदरा पाीस लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करके बारीक की हुई मेथी को अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब बेसन से सोंधी खुशबू आने लगे तो इसमें सुरंजान और अश्वगंधा डालकर फिर से कुछ देर फ्राई करें। इसमें गोंद और ड्राई फूड्स डालकर कुछ देर फ्राई करें। दूसरी ओर गुड़ में थोड़ा सा पानी डालकर चाशनी बना लें। अब इसे मेथी पाउडर वाले मिश्रण में डाल दें और अइच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाएं तो हाथों से अच्छी तरह से मिलाकर मनचाहे आकार में लड्डू बना लें।

बाहर जाने पर बाल बन जाता है चिड़िया का घोसला? एलोवेरा हेयर मिस्ट से चुटकियों में सुलझ जाएंगे उलझे बाल, 5 मिनट में बनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल