सर्दियों में अक्सर गुड़ तिल के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज इन लड्डुओं का सेवन कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इन लड्डुओं में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। आइए गुड़ तिल के लड्डू की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
Related Stories
पहला स्टेप- गुड़ तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल को अच्छी तरह से भून लीजिए। रोस्टेड तिल को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
दूसरा स्टेप- अब आपको कड़ाही में एक स्पून घी डालकर गर्म करना है। इसके बाद इसी कड़ाही में एक कप गुड़ डाल दीजिए।
तीसरा स्टेप- गुड़ को धीमी आंच पर अच्छी तरह से पिघलने दीजिए। जब गुड़ पूरी तरह से मेल्ट हो जाए, तब आप इसमें रोस्टेड तिल एड कर सकते हैं।
चौथा स्टेप- गुड़ और तिल के इस मिक्सचर में एक स्पून इलायची पाउडर, एक स्पून क्रश्ड बादाम और एक स्पून क्रश्ड काजू भी डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
पांचवां स्टेप- गैस बंद करके इस मिक्सचर के हल्का सा ठंडा होने का इंतजार कीजिए। अब आप अपने हाथों को चिकना कर इस मिक्सचर को लड्डुओं का शेप दे सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप गुड़ तिल से बने इन लड्डुओं को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को गुड़ तिल के लड्डुओं का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। अगर आप हर रोज एक से दो गुड़ तिल के लड्डू खाएंगे तो आपकी बॉडी के अंदर गर्माहट बनी रहेगी। इसके अलावा गुड़ तिल के लड्डू खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं।