1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इंस्टेंट उपमा रेसिपी, घर पर तैयार कर लें ये Ready To Eat Mix, पूरे 6 महीने मिनटों में उपमा बनाकर खा सकते हैं

इंस्टेंट उपमा रेसिपी, घर पर तैयार कर लें ये Ready To Eat Mix, पूरे 6 महीने मिनटों में उपमा बनाकर खा सकते हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 15, 2025 08:10 am IST,  Updated : Sep 15, 2025 08:10 am IST

Ready To Eat Upma Recipe: नाश्ते में उपमा हेल्दी और काफी टेस्टी विकल्प है। आप घर में या ऑफिस में कहीं भी झटपट उपमा बनाकर खा सकते हैं। हम आपको उपमा का रेडी टू ईट मिक्स बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप 6 महीने तक उपमा बनाकर खा सकते हैं।

इंस्टेंट उपमा रेसिपी- India TV Hindi
इंस्टेंट उपमा रेसिपी Image Source : INDIA TV

सुबह नाश्ते में अगर कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो उपमा बना सकते हैं। वैसे तो उपमा फटाफट बन जाने वाली रेसिपी है, लेकिन अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं या सुबह ऑफिस के चक्कर में देरी हो रही है और नाश्ता बनाने का समय नहीं है तो आप इंस्टेंट उपमा भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको उपमा का एक रेडी टू ईट मिक्स तैयार करना होगा। जिससे आप जब चाहें तब टेस्टी उपमा बनाकर खा सकते हैं। आपको सिर्फ इसमें गर्म पानी डालने की जरूरत होगी और उपमा बनकर तैयार हो जाएगा। जानिए कैसे बनाएं इंस्टेंट उपमा के लिए मिक्सचर और इसमें क्या-क्या डाल सकते हैं।

इंस्टेंट उपमा रेसिपी (Ready To Eat Upma Mix Recipe)

पहला स्टेप- उपमा का मिक्सचर तैयार करने के लिए आपको 2 कप सूजी लेनी है जो वजन में करीब 400 ग्राम हो। अब सूजी को लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन होने तक भून लें। उपमा के लिए सूजी को ज्यादा नहीं भूनते हैं। 12 मिनट में सूजी भुन जाएगी, इसे किसी प्लेट में निकाल लें।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में करीब 3 चम्मच देसी घी डालें और गर्म होने दें। घी में 1 चम्मच सरसों यानि राई के दाने। सरसों के बाद 2 चम्मच चने की दाल और 2 चम्मच उड़द की दाल डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमें 2-3 हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भून लें।

तीसरा स्टेप- इसी तेल में थोड़े काजू और भुने मूंगफली के दाने डालकर हल्का रोस्ट कर लें। अब इसमें 1 पिंच हल्दी पाउडर डालकर तुरंत भुनी हुआ सूजी डाल दें। इसमें 2 छोटी चम्मच नमक मिला दें। सारे मिक्सचर को अच्छी तरह से मिला लें। इसे 2-3 मिनट के लिए थोड़ा चलाते हुए भून लें जिससे सारी चीज मिल जाएं।

चौथा स्टेप- इस उपमा मिक्स को ठंडा होने पर किसी कांच के जार में भर दें। इसे फ्रिज में रखकर आप 6 महीने तक इससे उपमा बनाकर खा सकते हैं। बाहर रखने पर भी ये मिक्स 1-2 महीने तक खराब नहीं होता है। जब आपको उपमा खाने का मन हो इस मिक्सचर में से तैयार कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- इसे  बनाने के लिए एक कांच या कोई दूसरा टाइट ढक्कन वाला डब्बा लें। इसमें आधा कप उपमा का मिक्सचर डालें और इसमें आधा कप खूब गर्म पानी डाल दें। चाहें तो 1 स्पून घी और डाल सकते हैं। सारी चीजों को मिक्स करके डब्बे को तुरंत टाइट बंद कर दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 

छठा स्टेप- 10 मिनट बाद डब्बा खोलकर देखेंगे तो आपका स्वादिष्ट उपमा तैयार है। आप इसे ऑफिस में बनाकर खा सकते हैं। रास्ते में सफर के लिए उपमा बनाकर ले जा सकते हैं। जहां मन हो आप ये उपमा बनाकर आसानी से खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल