1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेड और मलाई से तैयार होगी स्वाद से भरपूर यह क्रिस्पी और रसीली मिठाई, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

ब्रेड और मलाई से तैयार होगी स्वाद से भरपूर यह क्रिस्पी और रसीली मिठाई, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 14, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 09:19 pm IST

How To Make Shahi Tukda: ब्रेड और रबड़ी की यह मिठाई स्वाद से भरपूर होती है। इसे बनाने में भी ज़्यादा समय नहीं लगता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह डिज़र्ट रेसिपी?

शाही टुकड़ा रेसिपी - India TV Hindi
शाही टुकड़ा रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHJUDYANDFLO

अगर, आपको मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप ब्रेड और रबड़ी की ये स्वाद से भरपूर मिठाई बना सकते हैं। इस मिठाई का नाम है 'शाही टुकड़ा' शाही मुगलई मिठाई है जो रबड़ी और कुरकुरी तली हुई ब्रेड से बनाई जाती है। इसका स्वाद ज़्यादातर लोगों को खूब पसंद आता है। और इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कुरकुरी शाही टुकड़ा (how to make shahi tukda dessert recipes) की स्वाद से भरपूर रेसिपी?

शाही टुकड़ा के लिए सामग्री:

  • रबड़ी के लिए सामग्री: एक लीटर दूध, ड्राइफ्रूट्स, (काजू, बादाम, पिस्ता)

  • चाशनी के लिए सामग्री: दो कप पानी, एक कप चीनी, केसर के धागे, आधा चम्मच इलायची पाउडर, 4-5 ब्रेड स्लाइस, तलने के लिए घी

शाही टुकड़ा कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक लीटर दूध लें और धीमी आंच पर उसे अच्छी तरह से उबालें। दूध को तब तक उबालें जब तक वह रबड़ी न हो जाएं। दूध को उबालते समय इस बात का ध्यान रखें कि दूध को चलाते रहना है ताकि दूध पैन में चिपके ना। जब दूध अच्छी तरह उबलकर रबड़ी बन जाएं तब गैस बंद कर दें। रबड़ी में काजू, बादाम, पिस्ता के छोटे छोटे टुकड़े मिलाएं और इस एक जगह रखें। 

  • दूसरा स्टेप: अगले स्टेप में एक पैन में चीनी और पानी डालें। चीनी घोलें और तब तक पकाएँ जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। आप बेहतरीन स्वाद के लिए उसमें केसर के धागे, आधा चम्मच इलायची पाउडर भी मिलाएं। एक तार की चाशनी बनने से ठीक पहले आँच बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, ब्रेड के तीन चार स्लाइस लें। ब्रेड के स्लाइस के किनारों को त्रिकोण या चौकोर आकार में काट लें। अब गैस ऑन कर एक कड़ाही रखें और उसमें घी डालें। काटे हुए ब्रेड को घी में तब तक तलें जब तक वह भूरा और कुरकुरा न हो जाए। 

  • चौथा स्टेप: जब ब्रेड फाई हो जाए तब तली हुई ब्रेड को चीनी की चाशनी में लपेटकर एक प्लेट में रखें। अब ब्रेड के स्लाइस पर इंस्टेंट रबड़ी डालें और कटे हुए मेवों से सजाएँ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल