1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने का स्वाद बढ़ा देती है तड़के वाली बूंदी का रायता, जानें 2 मिनट में कैसे बनाएं यह रेसिपी, नोट करें विधि

खाने का स्वाद बढ़ा देती है तड़के वाली बूंदी का रायता, जानें 2 मिनट में कैसे बनाएं यह रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 13, 2025 10:03 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 10:09 pm IST

बूंदी रायता एक ऐसी साइड डिश है जो खाने का स्वाद बदल देती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे बनाएं तड़के वाली बूंदी रायता?

बूंदी रायता - India TV Hindi
बूंदी रायता Image Source : YOUTUBE - @REKHASEERAKITCHEN

तड़के वाला बूंदी रायता किसी दाल-चावल, पुलाव या बिरयानी की थाली को खास बना देता है। दही, बूंदी का कुरकुरापन और ऊपर से जीरा और सरसों का तड़का ये सभी मिलकर एक ऐसा स्वाद देते हैं, जिसे खाने वाला हर शख्स पसंद करता है। यह रायता न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है। इसको बनाने में आपको बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा। अपनी रसोई में मौजूद साधारण सामग्री से आप मिनटों में ऐसा साइड डिश बना सकते हैं, जो सबको हैरान कर देगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं तड़के वाली बूंदी का रायता?

तड़के वाली बूंदी का रायता के लिए सामग्री

एक कप बूंदी, डेढ़ कप दही, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी

तड़के के लिए सामग्री: आधा चम्मच तेल, आधा चम्मच सरसों के दाने, 5-6 करी पत्ते, 2 सूखी लाल मिर्च

तड़के वाली बूंदी का रायता बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले बूंदी को एक कटोरे में लें और उस पर थोड़ा गर्म पानी डालें। 30 सेकंड बाद पानी निकाल दें। ऐसा करने से बूंदी थोड़ी मुलायम हो जाएगी। अगर आप कुरकुरी बूंदी पसंद करते हैं तो यह स्टेप छोड़ दें।

  • दूसरा स्टेप: एक बड़े कटोरे में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे। अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब बूंदी को दही में मिला दें। अगर रायता बहुत गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी तक ले आएं।

  • तीसरा स्टेप: एक छोटे पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें सरसों के दाने डालें। जब सरसों चटकने लगे तो करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालें। तुरंत इस गरम तड़के को रायते के ऊपर डालें।

  • चौथा स्टेप: आपका स्वादिष्ट तड़के वाला बूंदी का रायता परोसने के लिए तैयार है। इसे आप पुलाव, बिरयानी या किसी भी भारतीय व्यंजन के साथ परोस सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल