1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कटहल के कोफ्ते कैसे बनाते हैं, इस रेसिपी के सामने मटन-चिकन भी लगेगा फेल

कटहल के कोफ्ते कैसे बनाते हैं, इस रेसिपी के सामने मटन-चिकन भी लगेगा फेल

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 03, 2024 12:08 pm IST,  Updated : May 03, 2024 12:08 pm IST

Kathal Kofta Recipe: गर्मी में कटहल का सीजन होता है। अगर आप कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं तो कटहल के कोफ्ते ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद मटन चिकन को भी फेल करता है। जानिए कटहल के कोफ्ते बनाने की रेसिपी।

कटहल कोफ्ता रेसिपी- India TV Hindi
कटहल कोफ्ता रेसिपी Image Source : SOCIAL

कटहल की सब्जी को अगर अच्छी तरह से बनाया जाए तो इसका स्वाद मटन-चिकन को भी फेल करता है। कटहल की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है। कुछ लोग कटहल की सूखी सब्जी खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग कटहल के ग्रेवी वाली सब्जी खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कटहल के टेस्टी कोफ्ते बनाना बता रहे हैं। एक बार आप ये सब्जी खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा। कटहल के कोफ्ते का स्वाद काफी नॉनवेज जैसा लगता है। आप चटाखेदार और एकदम मुलायम कटहल के कोफ्ते बनाकर खा सकते हैं। जानिए कटहल के कोफ्ते बनाने की आसान रेसिपी।

कटहल के कोफ्ते कैसे बनाते हैं, जानें रेसिपी

  • सबसे पहले आधा किलो कटहल को अच्छे से छीलकर बीज निकाल लें और कटहल को उबाल लें।

  • अब उबले कटहल में 2 चम्मच बेसन डाल दें। इसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच नमक डालकर सारी चीजों को मिक्स कर लें।

  • अब मसाला तैयार करने के लिए 6-7 कली लहसुन, 1 टुकड़ा अदरक, 1 बड़ा प्याज, 1 हरी मिर्च डाल दें।

  • इसमें 1 तेज पत्ता के टुकड़े, थोड़ा जायफल, 1 बड़ी इलाइची,  2 छोटी इलाइची, थोड़ा चक्रफूल, दालचीनी, 4-5 लौंग, 8 काली मिर्च और आधा चम्मच जीरा डालकर मसाला पीस लें।

  • अब हाथ पर थोड़ा ऑयल लगा लें और कोफ्ते के डो से थोड़ा लें और छोटे नींबू जैसे आकार का गोल बना लें।

  • इसी तरह सारे कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें और गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

  • तेल गर्म होने पर सारे कोफ्ते को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।

  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आधा स्पून जीरा और 1 तेज पत्ता डाल दें।

  • अब इसमें 2 चुटकी हींग डाल दें और फिर पिसा हुआ मसाला तेज में डालकर भूनें।

  • जब मसाला हल्का तेल छोड़ने लगे तो इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च, थोड़ी हल्की और 1 चम्मच धनिया पाउडर डाल दें।

  • सारी चीजों को अच्छी तरह से पका लें और फिर इसमें 2 टमाटर का पेस्ट डालकर भून लें।

  • टमाटर को तेल छोड़ने तक पकाएं और फिर इसमें अपने हिसाब से जैसी ग्रेवी रखनी है उतना पानी डाल दें।

  • अब पानी को उबाल आने तक पकाएं और फिर इसमें नमक मिला दें।

  • कोफ्ते को ग्रेवी में डालें और फिर इसे 5 मिनट के लिए और पकाने के लिए रख दें।

  • अब कोफ्टे में थोड़ी कसूरी मेथी और हरा धनिया डाल दें और हल्का ठंडा होने पर सर्व करें।

  • गर्मागरम कोफ्ते को आप रोटी, पराठा या पूरी के साथ खा सकते हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल