Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मक्का की रोटी बनाने का आसान तरीका, न फटेगी, न टूटेगी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

मक्का की रोटी बनाने का आसान तरीका, न फटेगी, न टूटेगी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

Written By: Ritu Raj Published : Dec 16, 2025 07:54 am IST, Updated : Dec 17, 2025 12:00 pm IST

How to Make Makka Roti Without Breaking: मक्का की रोटी को बिना फटे और टूटे बनाने के लिए कुछ खास ट्रिक्स फॉलो करने की जरूरत है। यहां हम आपके लिए मक्का की रोटी बनाने की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें सिंपस रेसिपी।

बिना टूटे मक्का की रोटी बनाने का आसान तरीसा- India TV Hindi
Image Source : VEGGIE RECIPE HOUSE/YOUTUBE बिना टूटे मक्का की रोटी बनाने का आसान तरीसा

सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों के साग का स्वाद ही जुदा होता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसके साथ ही इसे सेहत का भी खजाना माना जाता है। गांवों में इसे ताकत बढ़ाने वाला भोजन माना जाता है। मक्के की रोटी पोषण से भरी होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन दिक्कत इसे बनाने में होती है। क्योंकि ज्यादातर लोग मक्के की रोटी सही ढंग से नहीं बना पाते हैं। मक्के की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी में बिना फटे और टूटे मक्के की रोटी बना सकते हैं।

आटे को गूंथने के लिए ज़रूरी ट्रिक्स

मक्के के आटे में ग्लूटेन (Gluten) नहीं होता, इसलिए यह गेहूं के आटे जैसा लचीला नहीं होता और बेलने पर टूटता है। ऐसे में इसे गूंथते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

गर्म पानी का इस्तेमाल करें

आटा गूंथने के लिए गुनगुने या हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी आटे के कणों को सेट करता है, जिससे आटा चिकना और मुलायम बनता है।

गेहूं का आटा मिलाएं

अगर आपको बिल्कुल भी रोटी बनाना नहीं आता, तो 2 मुट्ठी मक्के के आटे में 1 मुट्ठी गेहूं का आटा मिला लें। इससे आटे में थोड़ी लोच आ जाती है और रोटियां टूटती नहीं हैं।

आटा गूथने का सही तरीका

गर्म पानी से आटा गूंथकर, इसे थोड़ी देर ढककर रख दें ताकि कण अच्छे से सेट हो जाएं। आटे को एक बार में ज़्यादा न गूंथें। जितनी रोटी बनानी हो, उतने आटे को थोड़ा-थोड़ा करके लें और हथेलियों की मदद से रगड़कर चिकना करें।

घी या तेल का इस्तेमाल

आटा गूंथते समय थोड़ा-सा घी या तेल भी मिला सकते हैं। इससे भी आटा नरम और चिकना बनता है।

रोटी बनाने और बेलने के आसान तरीके

पॉलिथीन या बटर पेपर का उपयोग

लोई को हाथ से चिकना करने के बाद, उसे दो पॉलिथीन शीट या बटर पेपर के बीच रखें। हल्के हाथों से बेलन चलाएं या फिर किसी समतल बर्तन से दबाकर रोटी को फैला लें। इससे रोटी गोल और पतली बनेगी और टूटेगी नहीं।

हाथों से थपथपाकर बनाना

अगर आटा बहुत नरम है, तो लोई पर सूखा आटा लगाकर या हाथ में थोड़ा तेल लगाकर, हथेलियों की मदद से हल्के-हल्के थपथपाकर रोटी को आकार दें।

रोटी सेकना

रोटी को हमेशा तेज गर्म तवे पर डालें। जब रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तभी उसे सीधे आंच पर सेकें। इससे वह फूली-फूली और नरम बनेगी।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement