1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मैंगो गुलाब जामुन, क्या कभी खाई है आम की रसभरी मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मैंगो गुलाब जामुन, क्या कभी खाई है आम की रसभरी मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 15, 2026 01:41 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 01:41 pm IST

Mango Gulab Jamun Recipe: आम से गुलाब जामुन बनाकर खाएं हैं क्या, अगर अभी तक ये स्वाद नहीं चखा तो एक बार जरूर ट्राई करें। मैंगो रसगुल्ला खाने में बहुत टेस्टी लगता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

आम के रसगुल्ले - India TV Hindi
आम के रसगुल्ले Image Source : INDIA TV

गर्मियों में आपने आम पन्ना, आम रस, आम खीर और आम से कई तरह की डिश बनाकर खाई होंगी, लेकिन एक बार पके आम से गुलाब जामुन बनाकर खाएं। आम की रसभरी मिठाई के आप फैन हो जाएंगे। ये मिठाई एकदम रसीली, सॉफ्ट और मिठास से भरी होती है। ये आम रसभरी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। आप इसे घर आए मेहमाने के लिए बनाकर तैयार कर सकते हैं। खासबात ये है कि आम गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको मावा की भी जरूरत नहीं होगी। बस कुछ चीजों से टेस्टी मैंगो रसगुल्ला बनाकर खा सकते हैं।

मैंगो रसगुल्ला रेसिपी

पहला स्टेप- इसे बनाने के लिए आपको कोई भी मीठा आम लेना है और उसका पल्प निकाल लें। ध्यान रखें आम ज्यादा रेशे वाला न हो। अब आम को छीलकर या बीच से काटकर उसका गूदा निकाल लें। आपको करीब 1 कप पल्प निकालना है तो इसके लिए 1 बड़ा आम या 2 छोटे आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आम के पल्प को बिना दूध और चीनी के मिक्सी में डालकर पीस लें। 

दूसरा स्टेप- एक नॉन स्टिक पैन में आधा कप बारीक सूजी डालें। अगर सूजी मोटी है तो इसे एक बार मिक्सर जार में चला लें इसे सूजी पतली पिस जाएगी। अब सूजी में 1 चम्मच देसी घी डालें और लो फ्लेम पर सूजी को 5 मिनट तक भूनना है। सूजी को बहुत हल्का भूनना है। अब इसमें आम का पिसा हुआ पल्प मिला दें और इसे लगातार चलाते हुए मिक्स करें।

तीसरा स्टेप- आम और सूजी अच्छी तरह से डो जैसा बन जाए आपको इसे तब तक पकाना है। आम और सूजी पकने के बाद पैन को छोड़ने लगेंगे। अब इस मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लें। जब तक डो ठंडा हो आप मिठाई के लिए चाशनी बना लें। इसके लिए 1 कप सूजी और 1 कप पानी डालकर चीनी को अच्छी तरह से घुलने तक पकाएं। आपको चीनी घुलने के बाद 5 मिनट और पकाना है। चाशनी में कोई तार नहीं बनाना सिर्फ चाशनी को चिपचिपी होने तक पकाना है। कलर के लिए चाशनी में ऑरेंज फूड कलर भी मिला सकते हैं। स्वाद के लिए दो इलायची कूटकर मिला दें।

चौथा स्टेप- अब आम और सूजी के मिश्रण को हल्का ठंडा होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर मिला दें। हाथों में थोड़ा घी लगाकर इसे सेट करें इससे ये डो हाथ में चिपकेगा नहीं। अब तैयार आम के मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियां बना लें। आप किसी चम्मच की मदद से मिश्रण लेकर भी बॉल्स बना सकते हैं। इससे सारे बॉल्स एक साइज के बनेंगे।

पांचवां स्टेप- अब तैयार किए गए आम के गुलाब जामुन को फ्राई करने के लिए पैन में घी गर्म करें। गैस की फ्लेम स्लो रखें और एक बार में जितने गुलाब जामुन आ सकें उतने डाल दें। अब इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। सारे गुलाब जामुन निकालकर चाशनी में डालकर ढक दें। इसे 1 घंटे चाशनी में डालकर रखें। इससे आम गुलाब जामुन का साइज भी बढ़ जाएगा और रस भी अंदर तक चला जाएगा।

आप एक बार आम के सीजन में आम गुलाब जामुन बनाकर जरूर खाएं। ये रेसिपी आपको और आपके बच्चों को खूब पसंद आएगी। खास बात ये है कि इसे बिना मावा के आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल