हममें से ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। कुछ लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को ब्लैक टी पसंद आती है। लेकिन इन दिनों जिस चाय की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है माचा टी। माचा टी को सेहत का पावरहाउस माना जाता है। आपने सोशल मीडिया पर अक्सर देखा होगा कि सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स माचा टी के फायदे बताते रहते हैं। इसे वेट लॉस में सबसे ज्यादा असर माना जाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो माचा टी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। लेकिन लोगों को इसे बनाने का तरीका नहीं मालूम है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि माचा टी कैसे बनाते हैं।
माचा टी क्या है और यह वजन कैसे घटाती है?
माचा, ग्रीन टी की पत्तियों का एक महीन पिसा हुआ पाउडर है। इसमें EGCG (Epigallocatechin Gallate) नामक एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जब आप माचा पीते हैं, तो आपका शरीर कैलोरी को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को तेज कर देता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने वाली "परफेक्ट" माचा टी की रेसिपी
सामग्री
- 1 चम्मच माचा पाउडर
- गरम पानी
- एक चुटकी दालचीनी
- नींबू का रस
बनाने की विधि
- एक छोटे कटोरे में माचा पाउडर को छलनी से छान लें। इससे चाय में गुठलियां नहीं बनेंगी।
- पानी को उबालें, लेकिन उसमें माचा पाउडर डालने से पहले 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि माचा टी में बहुत ज्यादा गर्म पानी डालने से बचें। इससे इसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
- इसके बाद कटोरे में थोड़ा सा गरम पानी डालें और बांस के व्हिस्क (Chasen) या एक छोटे चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक कि एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
- बाकी बचा हुआ पानी डालें और इसे तेज़ी से फेंटें। जब ऊपर झाग दिखने लगे तो समझ जाएं कि आपकी चाय तैयार है।
- अब इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और वजन घटाने में मदद करती है।
कब पिएं माचा टी
वर्कआउट से पहले
एक्सरसाइज करने से 30 मिनट पहले माचा पिएं। शोध बताते हैं कि इससे वर्कआउट के दौरान फैट बर्निंग 17% तक बढ़ सकती है।
सुबह का समय
खाली पेट या नाश्ते के 1 घंटे बाद इसे पीना मेटाबॉलिज्म को दिन भर के लिए एक्टिव रखने में मदद करता है।