1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खीरा-बूंदी का रायता भी लगेगा फेल, जब खाएंगे आलू का बना चटपटा रायता, घर के लोग चम्मच चाटते रह जाएंगे

खीरा-बूंदी का रायता भी लगेगा फेल, जब खाएंगे आलू का बना चटपटा रायता, घर के लोग चम्मच चाटते रह जाएंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 18, 2024 05:00 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 05:00 pm IST

Easy Raita Recipe: खाने का स्वाद बढ़ाना है तो एक बार जरूर ट्राई करें ये आलू का रायता। लंच और डिनर में इतना टेस्टी रायता शायद ही आपने पहले कभी खाया हो। इस रायते के सामने सब्जियां भी फीकी लगेंगी। इस रायते को रोटी के अलावा व्हाइट राइस या पुलाव के साथ भी खा सकते हैं। जानिए रेसिपी।

आलू का रायता रेसिपी- India TV Hindi
आलू का रायता रेसिपी Image Source : SOCIAL

खाने के साथ रायता न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि रायता खाने से पाचन भी अच्छा रहता है। हेल्दी डाइट में आपको रायता या दही जरूर शामिल करनी चाहिए। वैसे ज्यादातर घरों में बूंदी और खीरा का रायता ही बनता है। लेकिन आज हम आपको रायता बनाने की एक स्पेशल रेसिपी बता रहे हैं। ये नेपाल की एक बेहद फेमस डिश है चुकाउनी, जो दही और आलू से बनती है। वैसे तो ये लगभग आलू के रायता जैसी डिश होती है, लेकिन इसमें 1-2 ऐसे सामान पड़ते हैं कि स्वाद ही बदल जाता है। खासतौर पर जब आप इस रायका को चावल के साथ खाते हैं तो मजा ही आ जाता है। आपके घर के लोग इसे और मांग मांग कर खाएंगे।

नेपाली चुकाउनी के लिए सामान

  • 1 बड़ी कटोरी दही
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 छोटी प्याज
  • 2 छोटे चम्मच तिल
  • 2 बारीक कटी हर्री मिर्च
  • बारीक कटी धनिया पत्ती 
  • छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • छोटा चम्मच काली मिर्च 
  • नमक स्वादनुसार

कैसे बनाएं नेपाली चुकाउनी (Nepali Chukauni Recipe)

  • सबसे पहले एक बाउल में दही को फेंट लें, इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, छोटा चम्मच धनिया पाउडर, छोटा चम्मच काली मिर्च और नमक स्वादनुसार नमक डालें। 

  • इसके बाद हल्का दरदरा पिसे हुए सफेद तिल डालें और साथ में छोटे छोटे क्यूब्स में कटे हुए उबले आलू दही में डाल दें।

  • इसमें पतली स्लाइस की हुई प्याज डालें साथ ही बारीक कटी 2 हरी मिर्च भी डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।

  • याद रखें कि दही ताजा हो और आलू के टुकड़े जैसे सब्जी के लिए काटते हैं छोटे-छोटे पीस वैसे ही काटकर डालने हैं।

  • तड़का लगान के लिए एक पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, राई और करी पत्ता डालकर तड़का मिक्स करें।

  • मुंह में पानी लाने वाला आलू का रायता या कहें नेपाली चुकाउनी डिश बनकर तैयार है। आप इसे लंच या डिनर में खाएं।

  • नेपाली चुकाउनी या आलू के रायते को रोटी के साथ खाएं या चावल के साथ, स्वाद लाजवाब ही आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल