1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाकर खाएं पोहा रोल, एकदम कुरकुरे और खाने में टेस्टी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बनाकर खाएं पोहा रोल, एकदम कुरकुरे और खाने में टेस्टी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 20, 2025 08:46 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 08:46 am IST

Poha Roll Recipe: पोहा से सिर्फ पोहा नहीं बनता और भी कई तरह के स्वादिष्ट नाश्ते बन सकते हैं। आज हम आपको पोहा रोल बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जो खाने में सुपर टेस्टी और बनाने में बेहद आसान डिश है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

पोहा रोल रेसिपी- India TV Hindi
पोहा रोल रेसिपी Image Source : INDIA TV

पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार पोहा रोल जरूर ट्राई करें। पोहा रोल खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें बनाना बहुत आसान है। पोहा रोल का कुरकुरा स्वाद सभी को पसंद आता है। आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। बच्चों को स्कूल टिफिन में भी पोहा रोल दे सकते हैं। इसके लिए न ब्रेड का जरूरत होगी और न ही किसी दूसरी चीज की, सिर्फ पोहा, मैदा और आलू से पूरी रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी। फटाफट नोट कर लें पोहा रोल की रेसिपी।

पोहा रोल रेसिपी

पहला स्टेप- पोहा रोल बनाने के लिए आप 1 बड़ी कटोरी पोहा लें और उसे 2 बार पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब पोहा को किसी छन्नी में रख दें जिससे पानी निकल जाए। पोहा को 10 मिनट तक फूलने दें।

दूसरा स्टेप- 2 उबले आलू लें और उन्हें कद्दूकस कर लें। अब आलू में बारीक कटी प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च मिला दें। ऊपर से सारे मसाले जैसे आमचूर, नमक, सूखा धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर मिला लें।

तीसरा स्टेप-फूले हुए पोहा में 2 चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मसलते हुए आटा जैसा गूंथ लें। पोहा से तैयार आटे को हल्का ऑयल लगाकर कवर करके 5 मिनट के लिए सेट होने दें।

चौथा स्टेप-अब एक बटर पेपर या पॉलिथिन लें और उसके ऊपर पोहा के आटे में से 1 बड़ी पेडा जैसा बनाकर रख लें। एक और पॉलिथिन लें और उसपर हल्का ऑयल लगा लें। ऊपर से पॉलिथिन को रखें और फिर हाथ से दबाते हुए पापड़ की तरह बड़ा कर लें।

पांचवां स्टेप-ऊपर लगी पॉलिथिन को हटाएं और इसमें आलू की तैयार स्टफिंग रख दें। अब नीचे की पॉलिथिन को गोल घुमाते हुए रोल जैसा तैयार कर लें। ये बड़ा रोल जैसा बन जाएगा। आप इसे अपने हिसाब से छोटे रोल में कट कर लें।

छठा स्टेप- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें इन पोहा रोल को मीडियम हाई फ्लेम पर फ्राई कर लें। बहुत जल्दी ये रोल एकदम कुरकुरे हो जाएंगे। सारे रोल ऐसे ही फ्राई करके निकाल लें और इन्हें चटनी के साथ गर्मागरम खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल