1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. साबूदाना से खीर नहीं, बनाएं मलाईदार केसर पुडिंग, व्रत में भी खाई जा सकती है ये टेस्टी स्वीट डिश

साबूदाना से खीर नहीं, बनाएं मलाईदार केसर पुडिंग, व्रत में भी खाई जा सकती है ये टेस्टी स्वीट डिश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 04, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 04, 2025 06:30 am IST

क्या आपने कभी साबूदाना केसर पुडिंग की रेसिपी ट्राई की है? अगर आपको अलग-अलग तरह की मिठाइयां खाने का शौक है, तो आपको इस स्वीट डिश का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

साबूदाना केसर पुडिंग की रेसिपी- India TV Hindi
साबूदाना केसर पुडिंग की रेसिपी Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE, FREEPIK

साबूदाने में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप सभी ने साबूदाने से बनी खीर तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाने से बनी केसर पुडिंग का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आपको भी साबूदाना केसर पुडिंग की रेसिपी के बारे में जान लेना चाहिए। साबूदाना केसर पुडिंग बनाने के लिए आपको हाफ कप साबूदाना, एक लीटर दूध, 4-6 स्पून चीनी, 8-10 केसर के धागे, 1/4 स्पून इलायची पाउडर, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और घी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- साबूदाना केसर पुडिंग बनाने के लिए आपको सबसे पहले साबूदाने को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ देना है। पुडिंग बनाने के लिए साबूदाने को कम से कम 4 घंटे पानी में जरूर भिगोकर रखना चाहिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको दूध को किसी भी भारी तले वाले बर्तन में बॉइल कर लेना है। इस बॉइल्ड दूध में केसर के कुछ धागे भी एड कर दीजिए।

तीसरा स्टेप- उबले हुए दूध में साबूदाने को भी डाल दीजिए। अब आपको लगभग 10-12 मिनट तक इस मिक्सचर को धीमी आंच पर पकाना है। 

चौथा स्टेप- जब साबूदाना अच्छी तरह से पक जाए, तब आप इस मिक्सचर में चीनी और इलायची पाउडर को भी मिक्स कर लीजिए। लगभग 5 मिनट तक इस मिक्सचर को पकाएं जिससे सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

पांचवां स्टेप- आखिर में आप गैस बंद करके साबूदाना केसर पुडिंग की खूबसूरती और टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसके ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी बुरक सकते हैं।

आप इस साबूदाना केसर पुडिंग को गर्म या फिर ठंडा, अपनी मर्जी और पसंद के हिसाब से सर्व कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आप साबूदाना केसर पुडिंग को व्रत में भी खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाना केसर पुडिंग का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल