1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाला कद्दू का हलवा, खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई, बेहद आसान है रेसिपी

कैसे बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाला कद्दू का हलवा, खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई, बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 03, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 04:33 pm IST

Kaddu Ka Halwa Recipe: क्या आपने कभी पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू का हलवा खाया है? अगर नहीं, तो आपको कद्दू के हलवे की इस बेहद आसान रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कद्दू का हलवा- India TV Hindi
कद्दू का हलवा Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

क्या आप भी सूजी का हलवा या फिर बेसन का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको पंपकिन यानी कद्दू के हलवे को जरूर बनाकर देखना चाहिए। कद्दू का हलवा बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको बहुत ज्यादा समय लगेगा। पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू का हलवा बनाने के लिए आपको एक किलोग्राम कद्दू, 150 मिलीलीटर पानी, 150 ग्राम चीनी, 4 स्पून मक्खन या तेल या घी, 50 ग्राम किशमिश, दो स्पून कद्दूकस किया हुआ रोस्टेड नारियल, दो स्पून बारीक कटा हुआ बादाम और दालचीनी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में कद्दू, पानी और दालचीनी डालिए और फिर पैन को ढक दीजिए जिससे कद्दू अच्छी तरह से पक जाए।

दूसरा स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर को छान लेना है और फिर पके हुए कद्दू को मैश कर लेना है। इसके बाद एक बड़े साइज के पैन में 4 स्पून मक्खन या फिर तेल या फिर घी को गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको इसी पैन में कद्दू को डालकर तब तक चलाते रहना है, जब तक इसका रंग बदल न जाए और टेक्स्चर गाढ़ा न हो जाए।

चौथा स्टेप- लगभग 10 मिनट तक कद्दू के हलवे को पकाएं और फिर चीनी भी मिला लें। थोड़ी देर कद्दू के हलवे को पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

पांचवां स्टेप- आखिर में आप कद्दू के हलवे के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें किशमिश, बारीक कटा हुआ बादाम और कद्दूकस किया हुआ रोस्टेड नारियल भी एड कर सकते हैं।

कद्दू का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस हेल्दी हलवे का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। अगर आपको भी मीठा खाना पसंद है, तो ये रेसिपी आपकी वन ऑफ द फेवरेट रेसिपीज की लिस्ट में शामिल होने वाली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल