Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के त्योहार को न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे भारत में बड़े जोर-शोर के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश को खुश करने के लिए घर में अलग-अलग तरह के भोग बनाए जाते हैं। ज्यादातर लोग गणेश जी को भोग लगाने के लिए मोदक बनाते हैं। लेकिन क्या आप मोदक के अलावा कुछ ऐसी महाराष्ट्रीयन डिश के बारे में जानते हैं, जो गणपति बप्पा की पसंदीदा डिश मानी जाती हैं?
बना सकते हैं पूरन पोली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरन पोली एक इंडियन स्वीट फ्लैटब्रेड है, जिसमें चने की दाल और गुड़ से बनी मीठी फिलिंग को गेहूं के आटे की रोटी में भरकर घी लगाकर पकाया जाता है। अगर आप गणपति बप्पा को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं। इस स्वीट डिश को पूरन पुरी, होलीगे, ओब्बट्टू, बोब्बाटलू, पोली, बक्शामुलु और बोली के नाम से भी जाना जाता है।
ट्राई कर सकते हैं श्रीखंड की रेसिपी
अगर आप हर साल बप्पा के लिए मोदक बनाते हैं और इस बार कोई नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप श्रीखंड बना सकते हैं। माना जाता है कि बप्पा को श्रीखंड भी काफी पसंद है। आपको बता दें कि श्रीखंड को छने हुए दही से बनाया जाता है। इस मलाईदार मिठाई के स्वाद को केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर कई गुना बढ़ाया जा सकता है।
बना सकते हैं करंजी
मीठे नारियल और गुड़ से भरी हुई करंजी गुजिया की तरह दिखती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा के लिए भोग बनाने के लिए करंजी की रेसिपी को भी ट्राई किया जा सकता है। करंजी को बनाने के लिए मैदे के आटे की लोई में नारियल, गुड़, किशमिश, खसखस और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्री को भरकर बंद कर दिया जाता है और फिर इसे तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तला जाता है।
| ये भी पढ़ें: |
|
ट्राई करना चाहते हैं मोदक की अलग-अलग रेसिपीज, बप्पा के लिए बना सकते हैं मावा, चॉकलेट और नारियल मोदक |
|
मटर कुलचे की बेहद आसान रेसिपी, तीखे-मसालेदार मटर के साथ नरम-नरम कुलचे का लुत्फ उठाएं |