1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ठंड में बनाकर खाएं शलजम का भर्ता, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाकर खाएंगे, जानिए रेसिपी

ठंड में बनाकर खाएं शलजम का भर्ता, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाकर खाएंगे, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 11, 2024 11:22 am IST,  Updated : Dec 11, 2024 11:56 am IST

Shalgam Bharta Recipe: शलजम का सीजन है आप इसे सलाद के रूप में तो खाते ही होंगे, लेकिन शलजम से सब्जी और भर्ता भी बनाया जाता है। आज हम आपको शलजम का भर्ता बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जानिए कैसे बनाते हैं शलजम का भर्ता?

Shalgam Ki Sabzi - India TV Hindi
Shalgam Ki Sabzi Image Source : FREEPIK

सर्दियों में शलजम जरूर खानी चाहिए। शलजम को कुछ लोग शलगम भी कहते हैं। ये बहुत फायदेमंद सब्जी है। शलजम को कच्चा सलाद की तरह खा सकते हैं। आप चाहें तो इससे सब्जी या भर्ता बनाकर भी खा सकते हैं। शलजम की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। अगर किसी को बताया न जाए तो पता नहीं चल सकता है कि ये शलजम की सब्जी है। आप शलजम को भर्ता भी बनाकर खा सकते हैं। शलजम का भर्ता बैंग के भर्ता से कहीं ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। जानिए शलजम का भर्ता बनाने की रेसिपी

शलगम का भर्ता बनाने के लिए सामग्री

पहला स्टेप- आपको 300 ग्राम शलगम लेनी है। इसमें 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, थोड़े मटर के दाने, बारीक कटा हरा धनिया, 2-3 चम्मच सरसों का तेल, एक चुटकी हींग, जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट, थोड़ा नींबू का रस, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक लेना है।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले शलजम को धो लें और छील लें। अब शलजम को आलू की तरह टुकड़ों में काट लें। टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें। अब कुकर में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डाल दें। अब अदरक लहसुन का पेस्ट और सारे सूखे मसाले डालकर भून लें।

तीसरा स्टेप- अब इसमें शलजम, आधी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसालों के साथ 1 मिनट के लिए भून लें। अब ¼ कप पानी डालकर कुकर बंद कर दें और 1 सीटी आने तक पकाएं। सीटी आने के बाद शलजम को 5 मिनट और धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें।

चौथा स्टेप- अब मसाला तैयार कर लें। इसके लिए पैन में 1 स्पून तेल गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मसालों को हल्का सा भून लें। इसमें टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें। अब मटर के दाने और बाकी मसाले मिला दें।

पांचवां स्टेप- उबली हुई शलगम को निकाल ले और मैश कर लें। अब इसे तैयार मसाले में मिक्स कर दें। अब शलजम को थोड़ी देर तक मसाले के साथ पकाते रहें जिससे इसका स्वाद और अच्छा हो जाए। तैयार है शलजम का स्वादिष्ट भर्ता। आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर रोटी या पराठे के साथ खाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल