1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आटा गूंथने में मिला लें ये एक चीज, गैस पर रखते ही एकदम फूले-फूले बनेंगे फुल्के, मोटापा होने लगेगा कम

आटा गूंथने में मिला लें ये एक चीज, गैस पर रखते ही एकदम फूले-फूले बनेंगे फुल्के, मोटापा होने लगेगा कम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 12, 2025 10:36 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 10:36 am IST

How To Make Soft Fluffy Roti: भारतीय खाने में रोटी और चावल दोनों शामिल होते हैं। मोटापा कम करने में रोटी बहुत बड़ा रोल प्ले करती है, लेकिन रोटी को सही तरीके से बनाया जाए तो इससे वजन कम भी हो सकता है। इसके लिए आटा गूंथने में ये एक चीज मिला दें। एकदम फूले-फूले फुल्के बनेंगे।

फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं- India TV Hindi
फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

खाने की थाली में अगर फुल्के न हों तो ये अधूरी मानी जाती है। भारतीय खाने में रोटी सबसे अहम है। लंच से लेकर डिनर तक में लोग रोटी और चावल खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की रोटी तेजी से वजन बढ़ाती है। इसलिए जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं वो आचा गूंथने में एक सफेद चीज मिला लें। इससे फुल्के एकदम फूले हुए बनेंगे और वजन घटाने में भी फायदा मिलेगा। जी गेहूं के आटे में थोड़ा चावल का आटा मिक्स करके रोटियां बनाएं। चावल के आटे की रोटी काफी हल्की हो जाती है। इस रोटी को खाने से आपका पेट भी भर जाता है और कैलोरी भी नहीं बढ़ती। गेहूं की रोटी की बजाय चावल की रोटी कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है। 

आटा गूंथने में मिला लें चावल का आटा

चावल का आटा बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो नॉर्मल घर पर रखे चावल को पीसकर भी आटा बना सकते हैं। अब जब आपको रोटी बनानी हो आप 1 कप गेहूं का आटा लें और उसमें 1 कप चावल का आटा मिक्स कर लें। दोनों आटे को अच्छी तरह छान लें और इसमें थोड़ा नमक, एक चम्मच तेल डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। चावल और गेहूं का आटा हल्के गुनगुने पानी से ही गूंथें। आटे को सेट होने के लिए थोड़ी देर रख दें। 

गेहूं और चावल के आटे की रोटियां कैसे बनाएं

गूंथे हुए आटे को रोटियां बनाने से पहले सेट कर लें। अब एक लोई तोड़ें और उसमें सूखा आटा लगाकर गोल बेल लें। चावल के आटे से बनी रोटी काफी सफेद और मुलायम बनती है। आप इसे हल्का उपर सेंक लें और फिर नीचे गैस पर घुमाते हुए सेंक लें। एकदम फूले-फूले फुल्के बनकर तैयार होंगे।

चावल के आटे की रोटी खाने के फायदे

मोटापा कम करने में असरदार- चावल के आटे से बनी रोटी वजन घटाने में असरदार साबित होती है। इससे बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है। चावल के आटे की रोटी में नॉर्मल आटे की रोटी से कम कैलोरी होती है और पेट अच्छी तरह भर जाता है। इसलिए वजन घटाने वाले लोग चावल की रोटी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पाचन होगा बेहतर- चावल में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, इसलिए चावल के आटे की रोटी को पेट के लिए अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को पाचन और कब्ज की समस्या रहती है उन्हें चावल के आटे की रोटी जरूर खानी चाहिए?

दिल के लिए फायदेमंद- चावल के आटे से बनी रोटी का हार्ट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए चावल की रोटी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल