1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी और दूध से बनाएं टेस्टी मालपुआ, मार्केट की मिठाई से ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट बनेंगे, ये है बनाने की विधि

सूजी और दूध से बनाएं टेस्टी मालपुआ, मार्केट की मिठाई से ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट बनेंगे, ये है बनाने की विधि

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 24, 2024 01:32 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 01:32 pm IST

Suji Malpua Recipe: आज हम दूध और सूजी से मालपुआ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आपको इसके लिए कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी और न ही कुछ भिगोने की जरूरत पड़ेगी। आप इसे इंस्टेंट बनाकर खा सकते हैं।

सूजी मालपुआ रेसिपी- India TV Hindi
सूजी मालपुआ रेसिपी Image Source : SOCIAL

कई बार अचानक कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है। स्वीट वाली क्रेविंग को आप मालपुआ खाकर शांत कर सकते हैं। आप फटाफट सूजी और दूध से टेस्टी मालपुआ बना सकते हैं। इस इंस्टेंट स्वीट डिश रेसिपी को घर आए मेहमानों के लिए भी ट्राई कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मालपुआ का स्वाद पसंद आएगा। चाशनी में डूबा मलपुआ मार्केट में मिलने वाली मिठाईयों के स्वाद को भी फीका बना देता है। आइये जानते हैं सिर्फ सूज और दूध से कैसे बना सकते हैं मालपुआ। मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी क्या है? 

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप बारीक सूजी
  • 1 कप से थोड़ा कम ताजा मलाई
  • 1/4 चम्मच पिसी सौंफ का पाउडर
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी जायफल का पाउडर
  • 1/4 चम्मच दालचीनी का पाउडर
  • 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर 
  • आधा कप पिसी चीनी 

मालपुआ बनाने की विधि:

  • एक बाउल में सारी चीजें डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • अब दूध डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। इसमें करीब 1 कप दूध लगेगा जिसमें से 1/4 कप दूध बचा लें।
  • अब बैटर को आधा घंटे फूलने के लिए रख दें और दूसरी ओर मालपुआ की चाशनी तैयार कर लें।
  • चाशनी बनाने के लिए डेढ़ कप चीनी और एक कप पानी लेना है।
  • मीडियम फ्लेम पर एक तार वाली चाशनी बना लें। यानि चीनी जब तक पिछलेगी चाशनी बन जाएगी।
  • अब बैटर चेक कर लें और जो बचा हुआ दूध है उसे मिलाकर सूजी को फिर से मिक्स करके चला लें।
  • मालपुआ का बैटर थोड़ा गाढ़ा ही होना चाहिए। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें और दूध मिला सकते हैं।
  • अब गैस पर एक फ्लैट तली वाली कड़ाही रखें और उसमें तेल को मीडियम गर्म कर लें।
  • तेल में 1 चमचा बैटर डालें जो डालते ही फैलने लगेगा। गैस की फ्लेम मीडियम ही रखें।
  • अब मालपुए के ऊपर तेल डालते हुए सेंक लें और फिर मालपुए को पलट लें।
  • अब दोनों साइड से लाइट गोल्डन ब्राउन मालपुआ को सेंक लें और फिर निकाल लें।
  • मालपुआ को टिशू पेपर से दबाकर एक्स्ट्रा तेल निकाल दें और फिर इसे गर्मागरम ही चाशनी में डाल दें।
  • चाशनी में डालने के थोड़ी देर बाद मालपुआ निकालकर प्लेट में रख लें और ऊपर से काजू और पिस्ता से गार्निश कर दें।
  • तैयार हैं टेस्टी मालपुआ, जिसका स्वाद बाजार वाले मालपुआ से भी ज्यादा अच्छा होगा।
  • आप चाहें तो इस पर रबड़ी या मलाई फेंटकर भी लगा सकते हैं जिससे स्वाद और अच्छा हो जाएगा।
  • घर में कुछ मीठा खाने का मन हो या मेहमान आ जाएं तो आप फटाफट ये स्वीट डिश बनाकर सर्व कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल