1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कंजक खिलाने के लिए ऐसे तैयार करें मुंह में घुल जाने वाला हलवा चना, बच्चे और मांगकर खाएंगे, ये है सीक्रेट रेसिपी

कंजक खिलाने के लिए ऐसे तैयार करें मुंह में घुल जाने वाला हलवा चना, बच्चे और मांगकर खाएंगे, ये है सीक्रेट रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 07, 2024 11:28 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 11:28 am IST

नवरात्रि में ज्यादातर घरों में कंजक खिलाई जाती हैं। कन्या पूजन के दिन खासतौर से हलवा पूरी और चने तैयार किए जाते हैं। हम आपको बहुत ही टेस्टी रवा का हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं और बताएंगे काले चने कैसे तैयार करें?

कन्या पूजन के लिए हलवा चना की रेसिपी- India TV Hindi
कन्या पूजन के लिए हलवा चना की रेसिपी Image Source : SOCIAL

नवरात्रि में कंजक खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि कन्याएं देवी का रूप होती हैं। इसलिए उनकी पूजा की जाती है और हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। कन्या पूजन के दिन खासतौर से हलवा, पूरी और चने बनाए जाते हैं। जिसका स्वाद ऐसा होता है कि खाते-खाते आपका मन नहीं भरेगा। हालंकि कुछ लोगों का हलवा और चने इतना टेस्टी नहीं बन पाते हैं। आज हम आपको एकदम मुंह में घुल जाने वाला हलवा और चना बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप फटाफट कन्या पूजन के दिन हलवा बना सकते हैं।

सूजी रवा हलवा की रेसिपी:

स्टेप 1- सूजी का हलवा तैयार करने के लिए 1 कप सूजी कड़ाही में डालें और उसमें इतना घी डाल दें कि सूजी अच्छी तरह से घी में गीली हो जाए। अब सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।  

सूजी जब अच्छी तरह से भुन जाएगी तो खुशबू आने लगेगी। दूसरी गैस पर एक पैन में 2 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर पकाएं। चीनी जब अच्छी तरह घुल जाए तो उसमें पिसी हुई इलायची पाउडर मिक्स कर दें।

स्टेप 2- अब एक कटोरी में 10-12 केसर के रेशे डालकर पानी में भिगो दें। जब केसर पूरी तरह से रंग छोड़ दे तो पानी और रेशे को सूजी में डाल लें। ऊपर से चीनी वाला पानी भी सूजी में डाल दें। अब मीडियम फ्लेम पर सूजी को फूलने तक पकाएं।

स्टेप 3- कन्या खिलाने के लिए जो हलवा बना रहे हैं उसे हल्का पतला ही रखें। इस हलवे का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है। आप चाहें तो हलवा में काजू, किशमिश और चिरौंजी डाल दें। तैयार हो जाएगा एकदम टेस्टी सूजी रवा का हलवा।

कन्या पूजन के लिए काले चने कैसे बनाएं:

स्टेप 1- कन्या पूजन के लिए काले चने तैयार करने के लिए 1 कप काले चने रात में पानी में भिगो दें। सुबह इन चनों को पानी से धोकर उबाल लें। 2-3 सीटी लगाने के बाद चने से पानी निकालकर अलग कर दें। 

स्टेप 2- अब एक पैन में 2 चम्मच घी या तेल डालें। इसमें जीरा, हींग, 2 कटी हरी मिर्च, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर चने मिला दें। चने को 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया डाल दें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल