1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. टमाटर का अचार कैसे बनाएं? यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी, मांग मांग कर खाएंगे लोग

टमाटर का अचार कैसे बनाएं? यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी, मांग मांग कर खाएंगे लोग

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 20, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 05:19 pm IST

टमाटर का अचार खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, खासकर पराठों या दाल-चावल के साथ। इसे बनाना काफी आसान है। यहां झटपट बनने वाले चटपटे टमाटर के अचार की रेसिपी दी गई है

टमाटर का अचार कैसे बनाएं? - India TV Hindi
टमाटर का अचार कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

जब भी अचार की बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले नींबू और आम के अचार का ही ख्याल आता है। इनका स्वाद लाजवाब होता है और इसे लगो पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने टमाटर का अचार खाया है। अगर नहीं तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसका जायकेदार स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप भी टमाटर का अचार बनाना चाहते हैं तो यहां से फटाफट रेसिपी नोट कर लें। 
 

सामग्री

  • लाल पके टमाटर - 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • सरसों का तेल - 1/2 कप
  • इमली का पल्प - 2 बड़े चम्मच (खटास और लाइफ बढ़ाने के लिए)
  • राई (पीली या काली) - 2 चम्मच (पिसी हुई)
  • मेथी दाना - 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (अचार में नमक थोड़ा ज्यादा डलता है)
  • लहसुन - 10-12 कलियां (बारीक कटी हुई या पेस्ट)
  • तड़के के लिए - राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग

बनाने की विधि

टमाटर पकाएं: एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें कटे हुए टमाटर और नमक डाल दें। इसे ढककर तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं और पानी सूख न जाए।
 
इमली डालें: जब टमाटर गल जाएं, तो इसमें इमली का पल्प डालें और 5 मिनट और पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
 
मसाले मिलाएं: ठंडे हुए टमाटर के पेस्ट में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और पिसी हुई राई मिलाएं।
 
तड़का तैयार करें: एक छोटी कड़ाही में बचा हुआ सरसों का तेल धुआं उठने तक गरम करें। फिर गैस धीमी कर दें। अब इसमें मेथी दाना, राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। अंत में लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने दें।
 
मिक्स करें: इस गरम तड़के को टमाटर के मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं।
ये भी पढ़ें:
गन्ने का सिरका कैसे बनाएं, ये है Sirka बनाने का देसी और पारंपरिक तरीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

खूब पसंद है अदरक वाली चाय, तो Chai बनाते समय कब डालनी चाहिए Adrak, जिससे बढ़ जाए हर चुस्की का स्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल