आलू उबालकर तो सभी खाते हैं, लेकिन भुने हुए आलू का स्वाद अलग ही होता है। गांव में चूल्हे की आग में भुने हुए आलू शायद आपने खाए होंगे। भुने आलू की खुशबू और टेस्ट दोनों कमाल के होते हैं। शहरों में आलू भूनने के लिए माइक्रोवेव, ग्रिलर या तंदूर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास ये चीजें नहीं हैं तो सिर्फ तवे पर ही आलू भून सकते हैं। भुने हुए आलू से आप सब्जी, आलू की चाट या आलू का भर्ता बनाकर खा सकते हैं। कई बार तो सिर्फ नमक और मिर्च डालकर भी ये आलू खाने में स्वादिष्ट लगात है। आइये जानते हैं तवे पर आलू भूनने का तरीका क्या है?
तवे पर आलू भूनने का तरीका
पहला स्टेप- तवे पर आलू भूनने के लिए सबसे पहले आप थोड़े छोटे साइज के आलू लें। एक बार में तवे पर करीब 4-5 आलू आ जाते हैं। अब आलू को पहले अच्छी तरह से धो लें। गैस पर तवा रखें और तवे को गर्म होने दें।
दूसरा स्टेप- अब सारे आलू तवे के ऊपर रख दें और गैस की फ्लेम एकदम कम कर दें। आलू को ऊपर से किसी प्लेट या बड़े स्टील के बाउल से ढक दें। जिससे भाव बाहर न निकल पाए। अब आलू को करीब 5 मिनट ऐसे ही पकने दें।
तीसरा स्टेप- 5 मिनट के बाद आलू को एक बार पलट दें और फिर से ढककर करीब 5 मिनट और पकाएं। ऐसे ही आलू को बीच-बीच में पलटते हुए पकाएं। अगर आलू को बिना हिलाए ही पकाएंगे तो वो नीचे से जलने लगेगा। अब एक काटे से चेक कर लें कि आलू अंदर से पका है कि नहीं।
इस तरह आलू को भूनने में करीब 20 मिनट का समय लगता है। लेकिन भुना हुआ आलू खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है कि आप फिर हमेशा ऐसी ही आलू पकाकर खाएंगे। भुने हुए आलू की सब्जी और भर्ता बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आलू की तरह ही आप शकरकंद भी तवे पर आसानी से भून सकते हैं। सर्दियों में जब शकरकंद का सीजन होता है तो एक बार इस तरीके से भूनकर जरूर खाएं। आपको अलग ही स्वाद मिलेगा।
|
पहले कभी नहीं खाया होगा चुकंदर का हलवा, एक बार बनाकर जरूर देखें ये रेसिपी, खाते ही कहेंगे लाजवाब |
|
पनीर की सब्जी भी लगेगी फीकी, जब चखेंगे अलसी की चटनी का चटपटा स्वाद, नोट करें रेसिपी |