1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर की सब्जी भी लगेगी फीकी, जब चखेंगे अलसी की चटनी का चटपटा स्वाद, नोट करें रेसिपी

पनीर की सब्जी भी लगेगी फीकी, जब चखेंगे अलसी की चटनी का चटपटा स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 17, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 01:20 pm IST

ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर, अलसी की चटनी बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अलसी की चटनी?

अलसी की चटनी- India TV Hindi
अलसी की चटनी Image Source : AI

अलसी की चटनी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है जो आपके खाने में स्वाद और सेहत का तड़का लगा सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर अलसी से बनी यह चटनी न केवल आपके स्वाद को तृप्त करेगी बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी कई फायदे पहुंचाएगी। ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर, यह चटनी आपके भोजन का एक स्वस्थ और स्वादिष्ट हिस्सा बन सकती है। इसे बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अलसी की चटनी?

अलसी की चटनी के लिए सामग्री 

आधा कप अलसी,  डेढ़ चम्मच इमली, 10 से 12 लाल मिर्च, 5 से 6 लहसुन की कलियाँ, स्वाद अनुसार नमक, आधा कप पानी

अलसी की चटनी कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: सबसे पहल गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें आधा कप अलसी डालें और उसे अच्छी तरह से भून लें। जब अलसी चटकने लगे तब गैस बंद कर दें और उसे दूसरे बर्तन में रखें। जब तक अलसी ठंडी हो तब तक आप एक कप में डेढ़ चम्मच इमली को पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे कप में 10 से 12 लाल मिर्च को पानी में भिगोकर रख दें। 

  • दूसरा स्टेप: जब अलसी ठंडी हो जाए तब, उसे मिक्सर जार में डालें। उसेक साथ 5 से 6 लहसुन की कलियाँ, पानी में भिगोई हुई इमली, 10 से 12 लाल मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालें। अब मिक्सर में इन्हें बारीक या दरदरा जैसा भी आपको पसंद हो पीस दें। अगर आपको स्मूथ टेक्सचर पसंद है तो बारीक चटनी पीस दें

  • तीसरा स्टेप: आपकी अलसी की चटनी बनकर तैयार है। आप दो से तीन तक स्टोर कर इसका सेवन कर सकते हैं। अगर 10 से 15 दिन के लिए स्टोर करना है तो आप चटनी में जीरा का तड़का लगाएं और फिर एक जार में स्टोर कर के रख दें। इस तरह इस चटनी को आप दस से पंद्रह दिन तक रख सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल