1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पहले कभी नहीं खाया होगा चुकंदर का हलवा, एक बार बनाकर जरूर देखें ये रेसिपी, खाते ही कहेंगे लाजवाब

पहले कभी नहीं खाया होगा चुकंदर का हलवा, एक बार बनाकर जरूर देखें ये रेसिपी, खाते ही कहेंगे लाजवाब

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 16, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 04:53 pm IST

Beetroot Halwa Recipe: हलवा तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन क्या कभी चुकंदर का हलवा खाया है। अगर नहीं खाया तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। चुकंदर का हलवा जितना सेहतमंद होता है उससे कहीं ज्यादा टेस्टी बनता है। जानिए रेसिपी।

चुकंदर का हलवा रेसिपी- India TV Hindi
चुकंदर का हलवा रेसिपी Image Source : FREEPIK

भारत में लोग मीठा खाने के इतने शौकीन है कि यहां हजारों तरह की मिठाई आपको मिल जाएंगी। हलवा की सैकड़ों वैरायटी इंडिया में बनाई और खाई जाती हैं। अगर आप भी हलवा खाने के शौकीन हैं तो हम आपको चुकंदर का हलवा बनाना बता रहे हैं। चुकंदर वैसे तो सब्जी है जो गुणों से भरपूर है, लेकिन जिन लोगों सलाद में चुकंदर खाना पसंद नहीं है वो इसका हलवा बनाकर खा सकते हैं। चुकंदर का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। आप बिना बताए ये पता नहीं लगा सकते कि हलवा किस चीज का है। बच्चों को भी ये हलवा बहुत पसंद आता है। जानिए कैसे बनाते हैं बीटरूट यानि चुकंदर का हलवा?

चुकंदर का हलवा बनाने की सामग्री

आपको इसके लिए करीब 4 चुकंदर लेनी हैं। 1 कप गाढ़ा दूध लेना है। 1 कप देसी घी चाहिए और 3/4 कप चीनी लेनी है। अब इन चीजों से हलवा तैयार करना है।

चुकंदर का हलवा रेसिपी

पहला स्टेप- एक पैन में घी डालें और इसमें थोड़े बारीक कटे काजू डालकर रोस्ट करें। काजू निकालने के बाद इसी पैन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें। लगातार चलाते हुए चुकंदर को पकाएं।

दूसरा स्टेप- अब पैन में थोड़ा घी और डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मीडियम फ्लेम पर पकाएं। करीब 5 मिनट के बाद मलाई वाला गाढ़ा दूध हलवा में डालें और मिक्स करें। अब दूध के गाढ़ा होने तक हलवा को पकाएं।

तीसरा स्टेप- जब सारी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं तो एक बार चेक कर लें कि चुकंदर अच्छी तरह से पक चुका है या नहीं। जब लगे कि चुकंदर पक गया है तो इसमें चीनी मिला दें। चीनी डालकर अच्छी तरह हलवा को मिक्स करें।

चौथा स्टेप- चीनी डालने के बाद हलवा को 5 से 7 मिनट तक और पकाएं। हलवा को लगातार चलाते रहें। जब हलवा बनकर तैयार हो जाए तो ऊपर से 1 चम्मच घी डालें और गैस बंद कर दें। तैयार है स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल