1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ चावल के आटे से बनाएं एकदम कुरकुरा डोसा, खाने वाले देखते ही टूट पड़ेंगे, बिना झंझट वाली है ये रेसिपी

सिर्फ चावल के आटे से बनाएं एकदम कुरकुरा डोसा, खाने वाले देखते ही टूट पड़ेंगे, बिना झंझट वाली है ये रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 13, 2025 10:25 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 10:51 am IST

Rice Dosa Recipe: नाश्ते में डोसा खाने का मन है तो सिर्फ चावल के आटे से एकदम कुरकुरे और टेस्टी डोसा बना सकते हैं। इसे चटनी या सांभर के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। जानिए चावल के आटे से क्रिस्पी डोसा कैसे तैयार करें।

चावल के आटे का डोसा- India TV Hindi
चावल के आटे का डोसा Image Source : SOCIAL

गर्मा गरम डोसा नाश्ते में खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। डोसा, इडली और उत्तपम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्ते हैं। हालांकि कुछ लोगों को डोसा बनाना काफी मुश्किल काम लगता है। दाल और चावल को पहले भिगोएं फिर उसे फर्मेंट होने के लिए रखना पड़ता है। तब जाकर डोसा तैयार होता है। यानि खाने से 1-2 दिन पहले ही आपको तैयारी करनी पड़गी। लेकिन अगर आप तुरंत डोसा बनाकर खाना चाहते हैं तो हम आपको चावल के आटे से एकदम कुरकुरे डोसा बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए चावल के आटे से कैसे तैयार करें क्रिस्पी डोसे?

चावल का डोसा रेसिपी

पहला स्टेप- चावल के आटे से डोसा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चावल का आटा लें और उसे पानी डालकर अच्छी तरह से भिगो दें। ध्यान रखें चावल के आटे का बैटर पतला ही बनाना है। जिससे डोसा एकमद कुरकुरे बनेंगे।

दूसरा स्टेप- तैयार चावल के आटे के घोल में 1 बारीक कटा प्याज, थोड़ा कद्दूकस की गई गाजर, बरीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च और थोड़ी बारीक कटी हुई बीन्स डालकर मिक्स कर लें। बैटर में थोड़ा नमक डालें और इसे करीब आधा घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। 

तीसरा स्टेप- तब तक डोसा के साथ खाने के लिए चटनी तैयार कर लें। आप चाहें तो नारियल या मूंगफली की चटनी से इसे खा सकते हैं। मूंगफली की चटनी बनाने के लिए एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें। इसमें मूंगफली, चना दाल और साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता डालें। 1-2 कली लहसुन भी डाल सकते हैं। सारी चीजों को हल्का रोस्ट करें और फिर ठंडा होने दें।

चौथा स्टेप- मिक्सी के जार में सारी चीजों को डालें। नमक और 2-3 चम्मच दही और जीरा डालकर चटनी पीस लें। ऊपर से राई और करी पत्ता का तड़का लगा दें। तैयार है स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी जिसे आप इडली डोसा के साथ खा सकते हैं।

पांचवां स्टेप- अब बैटर को हल्का चलाते हुए मिक्स कर लें। अगर बैटर गाढ़ा लगे तो इसमें पानी मिला लें। नॉर्मल डोसा के बैटर से चावल के डोसा का बैटर काफी पतला होता है। इससे एकदम पानी जैसा घोल तैयार करना है। अब पैन में हल्का ऑयल लगाएं और बैटर को पूरे पैन में अच्छी तरह पतली लेयर की तरह फैला दें।

छठा स्टेप- मीडियम फ्लेम पर डोसा को बिना हिलाए सिकने दें। साइड में हल्का ऑयल लगाएं और डोसा को आराम से पलट दें। तैयार है चावल का एकदम कुरकुरा स्वादिष्ट डोसा। इसे मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल