1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी ओट्स दलिया, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, नोट करें आसान रेसिपी

सुबह नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी ओट्स दलिया, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, नोट करें आसान रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 16, 2025 09:48 am IST,  Updated : Jun 16, 2025 10:05 am IST

आप सुबह के समय ओट्स का दलिया बनाकर खा सकते हैं। यह स्वाद में टेस्टी लगती है और सेहतमंद भी होती है।

ओट्स का दलिया- India TV Hindi
ओट्स का दलिया Image Source : AI

अगर आपको सुबह के समय हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करने का मन कर रहा है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो हम आपके लिए ओट्स की एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं। आप सुबह के समय ओट्स का दलिया बनाकर खा सकते हैं। यह स्वाद में टेस्टी लगती है और सेहतमंद भी होती है। खासकर, जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उनके लिए तो बेहद फायदेमंद है। साथ ही पाचन को भी बेहतर करती है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं टेस्टी ओट्स दलिया की रेसिपी? 

ओट्स दलिया बनाने के लिए सामग्री

घी - 1/2 छोटा चम्मच, जीरा - आधा छोटा चम्मच, गाजर - आधा कप, फूलगोभी - आधा कप, शिमला मिर्च - आधा कप, मटर - आधा कप, टमाटर - 1, नमक - आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च - आधा छोटा चम्मच, ओटस - आधा कप, निम्बू का रस - 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया

ओट्स दलिया बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: ओट्स का दलिया बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। पैन में आधा चम्मच घी डालें। अब उसमें जीरा से तड़का दें। उसके बाद आप बारीक कटे हुए गाजर, फूलगोभी और शिमला मिर्च को डालें। अब एक बर्तन से इन्हें ढक दें। कुछ मिनट के बाद इन्हें करछुल से चलाएं। उसके बाद उसमें एक बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और फिर से ढक दें। 

  • दुसरा स्टेप: जब पैन में रखीं सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तब इसमें आधा कप ओट्स डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें एक गिलास पानी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर रख दें। 10 मिनट तक ढककर रखें और फिर बर्तन हटाएं। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नीम्बू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ। 

  • तीसरा स्टेप: ध्यान रखें, दलिया की कंसिस्टेंसी बहुत ज़्यादा सुखी या फिर पतली नहीं होनी चाहिए। यह गाढ़ी होनी चाहिए। आप देखेंगे ओट्स का दलिया बनकर अच्छी तरह से तैयार हो गया है। आखिर में, हरी धनिया से दलिया को गार्निश करें और गरमगरम दलिया का लुत्फ़ उठाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल