1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इम्यूनिटी बूस्टर हैं सफेद रंग वाली ये 5 सब्जियां, खाकर मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

इम्यूनिटी बूस्टर हैं सफेद रंग वाली ये 5 सब्जियां, खाकर मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 06, 2023 11:58 am IST,  Updated : Apr 06, 2023 11:58 am IST

White vegetables benefits:सफेद रंग की ये सब्जियां, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार हैं। आइए, जानते हैं कौन सी हैं ये सब्जियां।

white_vegetables- India TV Hindi
white_vegetables Image Source : FREEPIK

White vegetables benefits: अगर हम आपसे कहें पांच सफेद रंग की सब्जियों के बारे में बताएं। तो आप क्या कहेंगे? सोचेंगे कि कौन सी ये सब्जियां हैं। तो, आज हम उन्हीं सब्जियों के बारे में बात करेंगे कि कैसे सफेद रंग की इन सब्जियों में का सेवन आपकी सेहत के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ये सब्जियां कुछ खास प्रकार के फ्लेवोनाइड्स से भरपूर हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने वाले टी सेल्स को बढ़ावा देते हैं और शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। तो,  जानते हैं इन सफेद सब्जियों (White Colored Vegetables Benefits) के बारे में।

इम्यूनिटी बूस्टर हैं सफेद रंग वाली ये 5 सब्जियां-Immunity booster white vegetables in hindi

1. मशरूम-Mushroom

मशरूम में विटामिन डी होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में तेजी से मदद कर सकते हैं। साथ ही मशरूम जिंक से भी भरपूर होते हैं जो कि आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और आपको मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।

केला-सेब नहीं हाई बीपी में खाएं ये पहाड़ी फल, ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ दिल के लिए है लाभकारी

2. मूली-Radish 

मूली खाने के फायदे तो कई हैं, लेकिन इसकी खास बात ये है कि ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और मौसमी इंफेक्शन से बचाता है। मूली के एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिज हाई बीपी को कम करने और दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। मूली में नाइट्रेट्स भी होता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। 

raddish
Image Source : FREEPIKraddish

3. गोभी-Cauliflower

फूलगोभी एक क्रसफेरस सब्जी है जो स्वाभाविक रूप से फाइबर और बी-विटामिन से भरपूर है। यह एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाचन तंत्र को को बढ़ावा देने के साथ दिल के काम काज को भी बेहतर बनाते हैं। 

वजन घटाने वाले लोग ऐसे खाएं मेथी, मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ पेट होगा साफ

4. शलजम-Turnip

शलजम, हाई फाइबर से भरपूर है। इसके बायोएक्टिव यौगिक, जैसे ग्लूकोसाइनोलेट्स बीपी कंट्रोल करने में मददगार है। ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि शरीर में सूजन को कम करने में मददगार है। 

5. लहसुन-Garlic

लहसुन में सल्फर और एलिसिन नाम के कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ शरीर के काम काज को तेज करने में मददगार है। तो, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको ये सफेद सब्जियां खानी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल