1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करवाचौथ के दिन बनाएं हैदराबाद की खास जाफरानी खीर, ज्यादा झंझट किए बिना फॉलो करें ये रेसिपी

करवाचौथ के दिन बनाएं हैदराबाद की खास जाफरानी खीर, ज्यादा झंझट किए बिना फॉलो करें ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 17, 2024 06:30 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 06:30 pm IST

क्या आप भी करवाचौथ के दिन कुछ स्पेशल ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं? अगर हां, तो आपको जाफरानी खीर की इस खास रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

Recipe of Hyderabadi Zafrani Kheer- India TV Hindi
Recipe of Hyderabadi Zafrani Kheer Image Source : SOCIAL

करवाचौथ के दिन सुहागन महिलाएं दिनभर अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और फिर रात में अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपने व्रत को खोलती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने-अपने घरों में कुछ मीठा बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चावल की खीर बनाते-बनाते बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आपको जाफरानी खीर की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए हैदराबाद की मशहूर इस खीर को बनाने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- जाफरानी खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कप चावल को धोकर पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखना है।

दूसरा स्टेप- अब एक कटोरी में चार स्पून दूध निकालिए और इसमें 10-15 केसर के धागे डालकर रख दीजिए।

तीसरा स्टेप- मोटे तले वाली कढ़ाई में हल्की आंच पर एक लीटर दूध को गर्म होने के लिए चढ़ा दीजिए। दूध के गर्म होने तक भीगे हुए चावल को एक स्पून घी में तल लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद उबलते हुए दूध में तले हुए चावल को डालते हुए चलाते रहें। जब चावल पक जाएं, तब आप इसमें 150 ग्राम चीनी मिला सकते हैं।

पांचवां स्टेप- इस खीर के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें एक स्पून इलायची पाउडर और केसर के धागों को एड कर लीजिए।

छठा स्टेप- खीर को अच्छी तरह से पकाकर गैस बंद कर दीजिए। इसके बाद एक पैन में घी गर्म कर 2-2 स्पून बारीक कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश को थोड़ा सा फ्राई कर लीजिए।

जब आप इस खीर में इन सभी ड्राई फ्रूट्स को मिला लेंगे, तब आपकी जाफरानी खीर सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी। करवाचौथ के व्रत के बाद इस खीर को टेस्ट करते ही आपका दिल खुश हो जाएगा। हैदराबाद की इस स्पेशल जाफरानी खीर को खाने के बाद आपको चावल की खीर का स्वाद फीका लगने लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल