1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेकफास्ट में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी? जरूर ट्राई करके देखें ओट्स उपमा की ये रेसिपी

ब्रेकफास्ट में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी? जरूर ट्राई करके देखें ओट्स उपमा की ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 13, 2024 07:52 am IST,  Updated : Oct 13, 2024 07:52 am IST

सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट से अपने दिन की शुरुआत करना बेहद जरूरी है। ओट्स उपमा आपके ब्रेकफास्ट के लिए एक हेल्दी ऑप्शन साबित होगा।

Oats Upma Recipe- India TV Hindi
Oats Upma Recipe Image Source : SOCIAL

क्या आप भी दूध के साथ ओट्स खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको ओट्स से बनी इस डिश को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। ओट्स उपमा बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ओट्स उपमा को अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल कर आप अपने ब्रेकफास्ट को हेल्दी बना सकते हैं। यकीन मानिए इस डिश का टेस्ट भी आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।

  • पहला स्टेप- ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में लगभग 2 कप ओट्स डालकर इसे थोड़ा सा भून लीजिए। अब भुने हुए ओट्स को अलग करके इसी पैन में जरा से तेल को गर्म कर लीजिए।

  • दूसरा स्टेप- इसके बाद गर्म तेल में हाफ स्पून राई और एक स्पून उड़द की दाल डाल दीजिए।

  • तीसरा स्टेप- अब आपको पैन में 2 हरी मिर्च, एक कप कटी हुई गाजर, एक कप मटर और एक कप कटी हुई शिमला मिर्च डालकर इन्हें पकने देना है।

  • चौथा स्टेप- इसके बाद आप पैन में भुने हुए ओट्स को इन सभी चीजों के साथ अच्छी तरह से मिला सकते हैं। अब इस मिक्सचर में थोड़ा सा नमक डालकर इसे लगभग 5 से 10 मिनट तक कुक कीजिए।

  • पांचवां स्टेप- ओट्स उपमा के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इस डिश के ऊपर कटा हुआ हरा धनिया भी डालना चाहिए।

  • छठा स्टेप- अब आपकी डिश सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसे ब्रेकफास्ट में गर्मागर्म परोस कर इस डिश के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।

अगर आप अपने डाइट प्लान को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो आप इस रेसिपी को बेझिझक अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं। फाइबर से भरपूर ये डिश आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा सकती है। ओट्स उपमा आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ-साथ आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कुल मिलाकर ओट्स उपमा आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल