Kitchen Hacks: घर में बने खाने की बात ही कुछ और होती है। खासतौर पर त्योहार पर बनाए गए खाने के स्वाद के तो क्या ही कहने। अगर आप भी त्योहार पर सादा खाने से बचना चाहते हैं और कुछ अच्छा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक मज़ेदार रेसिपी। अक्सर घर की महिलाएं त्योहार पर घरों में कचौड़ियां बनाया करती हैं। लेकिन उनकी हमेशा एक ही समस्या रहती है कि आखिर उनकी कचौड़ी खस्ता क्यों नहीं बनती हैं।
आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। जिससे आप जल्दी और आसानी से कचौड़ी बमना सकते हैं। इसकी खास बात ये होगी कि आपकी कचौड़ी खस्ता भी होगी। महज़ सूजी के थोड़े से इस्तेमाल से आप चटपटी और खस्ता कचौड़ी का लुत्फ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे बनाएं सूजी की कचौड़ी।
कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

स्टफिंग बनाने के लिए

कचौड़ी बनाने की विधि
कैसे बनाएं सूजी की कचौड़ी
सभी चीज़ों के ठंडा हने के बाद सूजी के डो को हाथों से गूंथ कर मुलायम करें। इसके लिए आप हाथो पर ऑयल भी लगा सकते हैं। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। इन लोई में तैयार की गई स्टफ्फिंग को भरें। हाथों से या फिर बेलन की सगायता से इसे पूरी की तरह बेल लें। ध्यान रहें हल्के हाथों का इस्तेमाल करें। ताकि कचौड़ी फटे नहीं। दूसरी तरफ तेल गर्म होने के लिए रख दें। गर्म तेल में बनाई गई कचौड़ी को डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं। तैयार हैं सूजी की खस्ता कचौड़ी।
संपादक की पसंद