1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गुड़ को डाइट में शामिल करने के 5 स्वादिष्ट तरीके, ऐसे खाएंगे तो बन जाएगी सेहत, मिलेंगे फायदे ही फायदे

गुड़ को डाइट में शामिल करने के 5 स्वादिष्ट तरीके, ऐसे खाएंगे तो बन जाएगी सेहत, मिलेंगे फायदे ही फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 18, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 12:28 pm IST

How To Eat Gud Jaggery: सर्दियों में डाइट में गुड़ जरूर शामिल करना चाहिए। गुड़ को इन 5 तरीकों से खाएंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा, सेहत भी बन जाएगी। जानिए गुड़ खाने के स्वादिष्ट और हेल्दी तरीके क्या हैं?

गुड़ खाने का तरीका- India TV Hindi
गुड़ खाने का तरीका Image Source : FREEPIK

ठंड में रोजाना गुड़ जरूर खाना चाहिए। जिन लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है उनके लिए गुड़ बेस्ट स्वीट का ऑप्शन है। वैसे तो खाने के बाद गुड़ खाना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे मुंह भी मीठा हो जाता है और खाना भी जल्दी पच जाता है। अगर आपको ऐसे ही गुड़ खाना पसंद नहीं तो आज हम आपको 5 तरीके बता रहे हैं। आप इस तरह अपनी डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं। इससे  न सिर्फ गुड़ का स्वाद बढ़ जाएगा बल्कि आपकी सेहत तो भी कई फायदे मिलेंगे।

गुड़ खाने के 5 सबसे अच्छे तरीके

गुड़ और मूंगफली- ऐसे ही सिर्फ गुड़ खाना पसंद नहीं आता तो आप थोड़ी मूंगफली को सूखा भून लें। अब मूंगफली का छिलका हटा दे और एक बाउल में गुड़ को किसी भारी चीज से दबाते हुए कुचल लें। अब गुड़ और मूंगफली को मिक्स कर लें। टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें 1 चम्मच देसी घी मिला दें। आप चाहें तो गुड़ को 1 चम्मच घी डालकर कड़ाही में पिघलाकर भी मूंगफली मिला सकते हैं। इसका स्वाद चिक्की से भी अच्छा लगेगा और इसे खाने से सर्दियों में आपको भरपूर फायदा मिलेगा।  

तिल और गुड़- गुड़ को तिल के साथ खाना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप मूंगफली की तरह ही तिल को भी हल्का रोस्ट कर लें। अब तिल को थोड़ा ग्राइंड कर लें या ऐसे ही गुड़ में मिला लें। गुड़ को कड़ाही में डालकर नरम कर लें या फिर कूटकर उसे मुलायम कर लें। अब गुड़ और तिल को अच्छी तरह मिक्स कर लें और 1 चम्मच देसी घी मिला दें।

गुड़ और चना- सर्दियों में गुड़ चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। गुड़ और चना को ऐसे ही साथ साथ खा सकते हैं। आप चाहें तो चना भी मूंगफली की तरह ही गुड़ में मिलाकर रख सकते हैं और जब भूख लगे गुड़ चना खा सकते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी और भरपूर पोषण मिलेगा।

गुड़ और घी- खाने के बाद अगर कुछ मीठा खाने का मन होता है तो आप गुड़ को हल्दा गर्म करके उसमें घी मिलाकर खा सकते हैं। घी गुड़ से आप रोटी भी खा सकते हैं। इस तरह गुड़ खाने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है।

गुड़ का मलीदा- किसी दिन कोई सब्जी बनाने का मन नहीं है तो आप गुड़ का मलीदा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए गेहूं, बाजरा या मक्का किसी भी आटे की रोटी बनाकर अच्छी तरह से मसल लें। रोटी को मिक्सी में डालकर भी बारीक पीस सकते हैं लेकिन हाथ से बारीक करने में रोटी मुलायम रहती है अब गुड़ को बारीक टुकड़ों में तोड़कर रोटी के साथ मिक्स करते जाएं। एकदम बारीक कर लें और फिर घी डालकर इसे खाएं। आपका पेट भी आसानी से भर जाएगा और खाने में मजा भी आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल