1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आंवले का जूस भरी गर्मी में पेट को देता है तुरंत ठंडक, मोटापे से भी मिलेगा छुटकारा, जानें बनाने की विधि

आंवले का जूस भरी गर्मी में पेट को देता है तुरंत ठंडक, मोटापे से भी मिलेगा छुटकारा, जानें बनाने की विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 20, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 11:12 pm IST

आंवला एक ऐसा फल है जो अपने अंदर कई औषधीय गुणों को समेटे हुए है।आइए जानें त्वचा और बालों के लिए यह किस तरह फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे किया जाता है.

आंवले का जूस- India TV Hindi
आंवले का जूस Image Source : SOCIAL

आंवला कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे आप, अचार डालकर या फिर जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। यहां तक कि इसका इस्तेमाल कई दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। आंवला ना केवल खून को साफ करता है बल्कि डाइबिटीज, पीलिया, एसिडिटी और एनीमिया की समस्या में भी बेहद लाभकारी है। आंवला में विटामिन सी, टैनिन, अमीनो एसिड और आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं।

आंवले के जूस का रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, त्वचा पर निखार, बालों में चमक जैसे कई फायदे मिलते हैं।इसके अलावा यह सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी बूस्ट करता है, वजन घटाता है और शरीर को कई तरह के संक्रमण से दूर रखता है।आपको किसी भी जूस की दुकान पर आंवले का जूस आसानी से मिल जाएगा।वहीं, अगर आप बाजार में नहीं घर पर बनाकर आंवले का जूस पीना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं आंवले का जूस कैसे बनाएं

आंवला जूस के लिए सामग्री:

4 आंवले, 1/4 छोटा चम्मच नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, कुछ बर्फ के टुकड़े

आंवला जूस बनाने की विधि:

सबसे पहले आवंलों को अच्छे से धो लें, फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।बीज जरूर निकालें। इसके बाद, काली मिर्च, चाट मसाला, एक ग्लास पानी और आंवला के तुडकों को मिक्सी में डालें और एकदम बारीक अच्छे से पीस लें।जब यह पेस्ट बन जाए तो इसमें नमक मिलाए और छननी से अच्छी तरह छान लें।।अब इसे गिलास में निकालकर उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल