1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. झारखंडी अमरूद की चटनी में छिपा होता है गजब का स्वाद, झटपट नोट करें इस देसी खाने की रेसिपी

झारखंडी अमरूद की चटनी में छिपा होता है गजब का स्वाद, झटपट नोट करें इस देसी खाने की रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 02, 2025 06:14 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 06:14 pm IST

How to Make Amrood ki Chutney: अगर आपको भी अमरूद का फल बेहद पसंद है तो यकीनन आपको इसकी चटनी का स्वाद भी काफी पसंद आएगा। चलिए जानते हैं इस चटनी को झारखंडी स्टाइल में कैसे बनाएं?

अमरूद की चटनी - India TV Hindi
अमरूद की चटनी Image Source : YOUTUBE - @SUNITAAGARWAL

सर्दियों में खाने के साथ अगर साइड डिश में चटनी या अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। खासकर, जब बात अमरूद की चटनी की हो तो क्या कहना? आज हम आपके लिए झारखंड में बनने वाली अमरूद की चटनी की स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि अगर आप एक बार खाएंगे तो रोज रोज बनाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं झारखंड की ये स्पेशल चटनी रेसिपी?

अमरूद की चटनी के लिए सामग्री:

3 बड़े साइज़ के कच्चे अमरूद, 3-4 हरी मिर्च, आधा कप हरी धनिया, अदरक का टुकड़ा, एक चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच काला नमक, ज़रूरत के हिसाब से पानी डालें

कैसे बनाएं अमरूद की चटनी?

  • पहला स्टेप: अमरूद की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 3 बड़े साइज़ के कच्चे अमरूद लें। इन्हें पानी से अच्छी तरह धोएं और कॉटन के कपड़े से पोछें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, सभी अमरूद को आधा-आधा काटें और बीज वाला हिस्सा निकालें। अब अमरूद के छोटे छोटे टुकड़े कर लें। 

  • तीसरा स्टेप: अगले स्टेप में धनिया की पत्तियों और हरी मिर्च को साफ करें और पानी से अच्छी तरह से धोएं। 

  • चौथा स्टेप: अब, एक मिक्सर जार में कटे हुए अमरुद के टुकड़े, धनियां की पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच काला नमक डालें और एकदम बारीक पीस लें। ( और अच्छे स्वाद के लिए आप चाहें तो मिक्सर की जगह सील बट्टे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं)

  • पांचवा स्टेप: अब, एक बड़े कटोरे में चटनी को निकालें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अमरूद का चटनी बनकर तैयार है। अब रोटी या चावल के साथ इसका लुत्फ़ उठाएं। 

सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे:

सर्दियों में अमरूद खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन में मदद करने और स्किन और आंखों की हेल्थ को बेहतर बनाने जैसे फायदे मिलते हैं। अमरूद में विटामिन C भरपूर होता है, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है, और फाइबर भी ज़्यादा होता है। इनमें लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कुछ बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं, और मिनरल्स जो पूरी सेहत को सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल