चना, मूंग और सूजी से बना चीला स्वादिष्ट होने के साथ बेहद हेल्दी भी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जी देने में मदद करते हैं। यह नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
चीला बनाने के लिए सामग्री:
आधा कप भीगा हुआ चना, 1/2 कप भीगी हुई मूंग दाल, 1/2 कप सूजी, 1 हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया, पानी जरूरत अनुसार, तेल या घी
चीला बनाने की विधि
भीगे हुए चना और मूंग दाल को मिक्सर में अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें। अब इसमें सूजी, प्याज, नमक और हरा धनिया मिलाएं।जरूरत अनुसार पानी डालकर चीले जैसा बैटर तैयार करें। तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। बैटर फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। गरमा गरम चीला हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।
चना, मूंग और सूजी का चीला खाने के फायदे
चना, मूंग और सूजी का चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।