Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मूंग का चिला या सलाद नहीं चखें स्प्राउट्स की कुरकुरी टिक्की का स्वाद , टेस्टी भी हेल्दी भी, नोट कर लें रेसिपी

मूंग का चिला या सलाद नहीं चखें स्प्राउट्स की कुरकुरी टिक्की का स्वाद , टेस्टी भी हेल्दी भी, नोट कर लें रेसिपी

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Aug 19, 2024 07:09 pm IST, Updated : Aug 19, 2024 07:09 pm IST

आपने अगर कभी मूंगदाल टिक्की नहीं बनाई है तो हमारे बताए तरीके से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

मूंगदाल टिक्की- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL मूंगदाल टिक्की

स्प्राउट्स मूंग पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसका सलाद में भी उपयोग किया जाता है। आप चाहें तो अंकुरित मूंग से टेस्टी टिक्की भी तैयार कर सकते हैं। मूंगदाल की ये टिक्की काफी स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है। इसे ब्रेकफास्ट में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। आपने अगर कभी मूंगदाल टिक्की नहीं बनाई है तो हमारे बताए तरीके से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं

स्प्राउट्स टिक्की के लिए सामग्री: 

मूंग की दाल, उबली और मसली हुई, आलू, उबले और मसले हुए, प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन, बारीक कटा हुआ, अदरक, बारीक कटा हुआ, धनिया, बारीक कटा हुआ, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

स्प्राउट्स टिक्की बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले मूंग की दाल और आलू को उबालें। अब एक बर्तन में मुंग को अच्छी तरह से मसल लें उसके बाद आलू को छीलकर मैश कर के उसी बर्तन में डालें 

  • दुसरा स्टेप: अब प्याज, लहसुन, और अदरक को कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में तेल गरम करें। अब उसमें, लहसुन, और अदरक को पैन में डालें और सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद मसली हुई मूंग की दाल और आलू को भी पैन में डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब मिश्रण में जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से धनिया के बारीक टुकड़े भी डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर छोटी-छोटी टिक्कियों का आकार दें। टिक्कियों को गरम तेल में तलें और सुनहरा होने तक भूनें। मूंग की टिक्की को गरमागरम परोसें और अपने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लें!

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement