सहजन की सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन क्या अपने कभी सहजन का सांभर खाया है? महाराष्ट्र में लोग सहजन का सांभर बड़े चाव से खाते हैं। इसे बनाने के लिए कोंकणी मसाले और सूखे नारियल का इस्तेमाल किया जाता है।अगर, आपने अभी तक इस रेसिपी का स्वाद नहीं चखा है तो चलिए हम आपको बताते हैं सहजन का सांभर कैसे बनाएं। इसे बनाना बहस आसान है। तो, चलिए जानते हैं रेसिपी?
सहजन के चार डंठल, करीपत्ता, अदरक के टुकड़े, 6 से 7 लहसुन की कलियां, आधा कप सूखा नारियल का बुरादा, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गर्म मसाला, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वाद अनुसार
पहला स्टेप: सहजन का सांभर बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की पत्तीयों की छीलकर उसे धोएं। अब गैस ऑन कर एक बड़े बर्तन में पानी डालें और उसमें सहजन और चुटकीभर हल्दी और नमक डालें और उबलने के लिए रख दें।
दूसरा स्टेप: जब तक सहजन उबल रहा है तब तक दूसरा गैस ऑन कर पैन रखें। पैन जब गर्म हो जाए तो उस पर आधा कप सूखा नारियल का बुरादा, 6 से 7 लहसुन की कलियां और 1 प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। सुनहरा होने के बाद गैस बंद कर दें।
तीसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में भूनें हुए नारियल, प्याज और लहसुन के साथ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गर्म मसाला डालें और एकदम बारीक पीस लें। आपका मसाला तैयार है। अब, सहजन को गैस पर से उतार लें
चौथा स्टेप: अब अगले स्टेप में गैस पर कड़ाही रखें और 2 चम्मच तेल डालकर करीपत्ता से तड़का दें। उसके बाद टमाटर डालकर उसे अच्छी तरह पकाएं। जब टमाटर पूरी तरह गल जाए तब इसमें मसाला डालें और अच्छी तरह भून लें। जब मसाला पक जाए तब इसमें सहजन के टुकड़े डालें। अब इसमें एक गिलास पानी भी डालें और सब्जी को पकने के लिए रख दें। 10 मिनट तक सब्जी को पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आप स्वाद से भरपूर इस सब्जी का लुत्फ़ उठाएं।
संपादक की पसंद