1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में झटपट बना लें ओट्स का स्वाद से भरपूर पराठा, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में झटपट बना लें ओट्स का स्वाद से भरपूर पराठा, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 29, 2025 09:41 am IST,  Updated : Aug 29, 2025 09:41 am IST

Oats paratha recipe: नाश्ते में अगर आप पराठा खाना पसंद करते हैं तो आप इस रेसिपी की मदद ले सकते हैं। ये टेस्टी है और साथ ही कुछ खास गुणों से भी भरपूर है। तो, आप नाश्ते में इसे खा सकते हैं।

हेल्दी ओट्स पराठा- India TV Hindi
हेल्दी ओट्स पराठा Image Source : INSTAGRAM - @ROSHANARA_FOOD

नाश्ते में अक्सर लोग आलू पराठा या फिर प्याज पराठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप पराठे में ही कुछ हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो  हम आपके लिए ओट्स का पराठा लेकर आए हैं। ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर से भरपूर ओट्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता है जिससे आसानी से वजन कंट्रोल होता है साथ ही यह पाचन को भी बेहतर करता है। इसके अलावा ये शरीर को एनर्जी देने में मददगार है जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है। तो, आइए जानते हैं ओट्स के इस हेल्दी पराठे को बनाने की रेसिपी और इसे आप किस चीज के साथ खा सकते हैं।

ओट्स पराठा के लिए सामग्री:

एक कप ओट्स, आधा कप गेहूं का आटा, एक प्याज, एक हरी मिर्च, ज़रा सा नमक, धनिया पत्ती, एक चम्मच गर्म मसाला

कैसे बनाएं ओट्स पराठा?

  • ओट्स का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को थोड़ा दरदरा पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा अच्छी तरह से मिलाएं,

  • अब इस मिश्रण में बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, एक चम्मच गर्म मसाला, नमक और धनिया पत्ती मिला लें। और फिर आटे को अच्छी तरह से गूंथें

  • आटा गूंथने के बाद उस पर ज़रा सा घी लगाएं। अब आटे की लोई लेकर इसे पराठे के आकार में बेल लें और फिर एक तवे पर रखकर दोनों साइड से अच्छी तरह तरह से पकाएं। 

  • जब ये पक जाए तो इसमें ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और सबको अच्छी तरह से पकने दें। लीजिये इस तरह तैयार है आपका गर्म गर्म ओट्स का पराठा।

पराठे के साथ खाएं दही रायता

रायते के लिए दही को फेंट लें और इसमें थोड़ा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती काटकर मिला लें। ऊपर से चाट मसाला मिलाएं। अब इस रायते के साथ आप पराठे को खा सकते हैं। इसके अलावा आप दही के रायते की जगह हरी धनिया वाली चटनी भी खा सकते हैं। इस, चटनी को बनाने के लिए हरी धमनिया के साथ हरी मिर्च और 1 लहसुन की कली डालकर पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसे आराम से खाएं। इस प्रकार आप नाश्ते में इस चटनी को पराठे के साथ खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल