1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 05, 2026 10:26 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 10:26 pm IST

How To Make Kanji Rice Recipe: प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस गर्मियों के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। इसका सेवन करने से गट हेल्थ बेहतर होती है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

कांजी राइस- India TV Hindi
कांजी राइस Image Source : UNSPLASH/ YOUTUBE - @PALATE'S DESIRE

गर्मियों के मौसम में हल्का, ठंडक देने वाला और पाचन के लिए फायदेमंद खाना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कांजी राइस (Fermented Rice ) एक बेहतरीन और पारंपरिक डिश मानी जाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बचे हुए चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रेसिपी प्राकृतिक रूप से फर्मेंट होकर बनती है, जिससे इसमें प्रोबायोटिक्स पैदा होते हैं जो पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।  इसे बनाना भी बेहद आसान है और कुछ ही साधारण चीजों से यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाती है।

कांजी राइस बनाने के लिए सामग्री

1 कप बचे हुए पके हुए चावल, 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक, 1–2 हरी मिर्च, थोड़ा सा दही, कटा हुआ हरा धनिया

कांजी राइस बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले 1 कप बचे हुए पके हुए चावल को एक मिट्टी या कांच के बर्तन में डाल दें। अब इसमें दो पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 

  • दूसरा स्टेप: इसके बाद बर्तन को ढककर रात भर या 8–10 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर रख दें ताकि चावल अच्छी तरह से फर्मेंट हो जाएं।

  • तीसरा स्टेप: अगले दिन इसमें स्वादानुसार नमक, एक प्याज कटा हुआ, कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा दही मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  • चौथा स्टेप: अब, एक करछुल में एक चम्मच तेल डालें और उसमें आधा चम्मच जीरा और सरसो डालें। जब ये चटकने लगे तब इसमें करी पत्ता से तड़का दें। 

  • पांचवा स्टेप: अब आपका प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा खाएं, यह गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने में मदद करता है।

कांजी राइस खाने के फायदे:

प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी चावल की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। इसके आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन को सुधारता है, सूजन कम करता है। यह, कब्ज/दस्त में राहत देता है और इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल